तनिशा यादव बनी लेफ्टिनेंट

झोझू कलां। आदमपुर डाढ़ी स्थित आर्यावर्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा तनिशा यादव भारतीय वायुसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त की गई है। प्राचार्य विक्रांत वशिष्ठ ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना कोई छोटी बात नही है, तनिशा का लेफ्टिनेंट बनना पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। तनिशा की इस सफलता पर आर्यावर्त संस्था के अध्यक्ष पवन वशिष्ठ, निदेशक सज्जन सिंह सांगवान, सचिव सुखबीर और पूरे आर्यावर्त परिवार और तनिशा के गांव निहालगढ़ से ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी हैं। झोझू कलां। आदमपुर डाढ़ी स्थित आर्यावर्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा तनिशा यादव भारतीय वायुसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त की गई है। प्राचार्य विक्रांत वशिष्ठ ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना कोई छोटी बात नही है, तनिशा का लेफ्टिनेंट बनना पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। तनिशा की इस सफलता पर आर्यावर्त संस्था के अध्यक्ष पवन वशिष्ठ, निदेशक सज्जन सिंह सांगवान, सचिव सुखबीर और पूरे आर्यावर्त परिवार और तनिशा के गांव निहालगढ़ से ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर