बठिंडा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा पर सवार दो महिलाएं घायल हो गई। हादसा दाना मंडी इलाके पर हुआ। घायल महिलाओं की पहचान सुरखपीर रोड की रहने वाली गुरप्रीत कौर (33) और गुरप्रीत कौर (34) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वॉलंटियर आशु गुप्ता और सुमित माहेश्वरी सक्षम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चश्मदीद जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज धर्म सिंह के अनुसार, घायल महिलाओं के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों महिलाएं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। बठिंडा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा पर सवार दो महिलाएं घायल हो गई। हादसा दाना मंडी इलाके पर हुआ। घायल महिलाओं की पहचान सुरखपीर रोड की रहने वाली गुरप्रीत कौर (33) और गुरप्रीत कौर (34) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वॉलंटियर आशु गुप्ता और सुमित माहेश्वरी सक्षम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चश्मदीद जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज धर्म सिंह के अनुसार, घायल महिलाओं के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों महिलाएं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
