पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी:धूप निकलने से तापमान 2.7 डिग्री बढ़ा, 7 दिन बाद पारा 30 के पार होगा; बारिश का अनुमान नहीं

पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी:धूप निकलने से तापमान 2.7 डिग्री बढ़ा, 7 दिन बाद पारा 30 के पार होगा; बारिश का अनुमान नहीं

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता धीमी होने से पहाड़ों पर हालात सामान्य होते जा रहे हैं। जिसके बाद पंजाब के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की कोई संभावना है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं आने वाले सात दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह राज्य में सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में आज का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। एक सप्ताह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार होगा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर कुछ दिनों से पंजाब के मैदानी इलाकों में दिख रहा था। लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले सप्ताह में पंजाब के शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 10 से 13 डिग्री के बीच देखने को मिलेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता धीमी होने से पहाड़ों पर हालात सामान्य होते जा रहे हैं। जिसके बाद पंजाब के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की कोई संभावना है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं आने वाले सात दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह राज्य में सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में आज का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। एक सप्ताह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार होगा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर कुछ दिनों से पंजाब के मैदानी इलाकों में दिख रहा था। लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले सप्ताह में पंजाब के शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 10 से 13 डिग्री के बीच देखने को मिलेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल आ सकते हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर