रेवाड़ी में ICICI बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार:दंपती के खाते में किया था फर्जी लेनदेन, आयकर नोटिस मिलने पर गड़बड़ी आई सामने

रेवाड़ी में ICICI बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार:दंपती के खाते में किया था फर्जी लेनदेन, आयकर नोटिस मिलने पर गड़बड़ी आई सामने

हरियाणा के रेवाड़ी में दंपती के ज्वाइंट खाते में फर्जी लेनदेन करने वाले डिप्टी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान झारखंड के रांची जिले में गांव इटकी हाल निवासी आबाद बसंत विहार दिल्ली निवासी रामकुमार प्रसाद के रूप में हुई है। आरोपी रामकुमार प्रसाद ICICI बैंक रेवाड़ी की ब्रास मार्केट शाखा में उस समय डिप्टी मैनेजर था। आरोपी कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की भी मामले में तलाश कर रही है। मौत के बावजूद होता रहा लेनदेन शहर की सेक्टर 3 चौकी के जांच अधिकारी ने बताया की आसलवास निवासी एक महिला अपनी शिकायत में बताया था कि उनके गांव में HSIIDC की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। ब्रास मार्केट रेवाड़ी की ICICI बैंक शाखा के अधिकारियों ने कैंप लगाकर ग्रामीणों के बैंक खाते खोले थे। 21 नवंबर 2009 को बैंक शाखा के अधिकारियों ने उसका व उसके पति का ज्वाइंट अकाउंट खोला था। खाता खुलने के बाद उन्होंने महज 5 हजार रुपए का लेनदेन किया था। जो 15 सितंबर 2012 उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद आयकर विभाग ने उन्हें इस ज्वाइंट अकाउंट में वर्ष 2010 से 2015 के बीच दो से ढाई करोड़ रुपए का लेनदेन होने का नोटिस भेजा था। मृत्यु प्रमाण पत्र भेजकर रखा पक्ष बेटे कंवर सिंह ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण आयकर विभाग को भेजकर अपना पक्ष साफ कर दिया था। इसके बाद उसके बेटे कंवर सिंह ने बैंक प्रबंधक से लेनदेन का ब्योरा मांगा, तो उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी बैंक के तत्कालीन डिप्टी मैनेजर रामकुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हरियाणा के रेवाड़ी में दंपती के ज्वाइंट खाते में फर्जी लेनदेन करने वाले डिप्टी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान झारखंड के रांची जिले में गांव इटकी हाल निवासी आबाद बसंत विहार दिल्ली निवासी रामकुमार प्रसाद के रूप में हुई है। आरोपी रामकुमार प्रसाद ICICI बैंक रेवाड़ी की ब्रास मार्केट शाखा में उस समय डिप्टी मैनेजर था। आरोपी कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की भी मामले में तलाश कर रही है। मौत के बावजूद होता रहा लेनदेन शहर की सेक्टर 3 चौकी के जांच अधिकारी ने बताया की आसलवास निवासी एक महिला अपनी शिकायत में बताया था कि उनके गांव में HSIIDC की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। ब्रास मार्केट रेवाड़ी की ICICI बैंक शाखा के अधिकारियों ने कैंप लगाकर ग्रामीणों के बैंक खाते खोले थे। 21 नवंबर 2009 को बैंक शाखा के अधिकारियों ने उसका व उसके पति का ज्वाइंट अकाउंट खोला था। खाता खुलने के बाद उन्होंने महज 5 हजार रुपए का लेनदेन किया था। जो 15 सितंबर 2012 उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद आयकर विभाग ने उन्हें इस ज्वाइंट अकाउंट में वर्ष 2010 से 2015 के बीच दो से ढाई करोड़ रुपए का लेनदेन होने का नोटिस भेजा था। मृत्यु प्रमाण पत्र भेजकर रखा पक्ष बेटे कंवर सिंह ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण आयकर विभाग को भेजकर अपना पक्ष साफ कर दिया था। इसके बाद उसके बेटे कंवर सिंह ने बैंक प्रबंधक से लेनदेन का ब्योरा मांगा, तो उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी बैंक के तत्कालीन डिप्टी मैनेजर रामकुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर