चैंपियन ट्रॉफी जीतने पर हरियाणा में दिवाली जैसा माहौल:पानीपत-गुरुग्राम में आतिशबाजी, चंडीगढ़ में लोग झूमे, पंजाब में भांगड़ा किया

चैंपियन ट्रॉफी जीतने पर हरियाणा में दिवाली जैसा माहौल:पानीपत-गुरुग्राम में आतिशबाजी, चंडीगढ़ में लोग झूमे, पंजाब में भांगड़ा किया

भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवरों में हासिल कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम की इस शानदार जीत के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चंडीगढ़ और मोहाली में लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। विजयी शॉट के बाद दर्शक कुर्सियों से उठकर तालियां बजाने लगे। अमृतसर में लोगों ने भांगड़ा किया। अंबाला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में क्रिकेट प्रेमियों ने इस ऐतिहासिक जीत पर जमकर जश्न मनाया। सड़कों पर दिवाली जैसा माहौल नजर आया और लोगों ने आतिशबाजी की। हिसार के एक सिनेमाघर ने तो फिल्म का शो रद्द कर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया। भारतीय टीम के हर चौके-छक्के पर दर्शक नाचते रहे और ढोल बजाते रहे। जीत के बाद भी जश्न का माहौल जारी रहा। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में जश्न के अपडेट्स पढ़िए… भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवरों में हासिल कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम की इस शानदार जीत के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चंडीगढ़ और मोहाली में लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। विजयी शॉट के बाद दर्शक कुर्सियों से उठकर तालियां बजाने लगे। अमृतसर में लोगों ने भांगड़ा किया। अंबाला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में क्रिकेट प्रेमियों ने इस ऐतिहासिक जीत पर जमकर जश्न मनाया। सड़कों पर दिवाली जैसा माहौल नजर आया और लोगों ने आतिशबाजी की। हिसार के एक सिनेमाघर ने तो फिल्म का शो रद्द कर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया। भारतीय टीम के हर चौके-छक्के पर दर्शक नाचते रहे और ढोल बजाते रहे। जीत के बाद भी जश्न का माहौल जारी रहा। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में जश्न के अपडेट्स पढ़िए…   पंजाब | दैनिक भास्कर