हरियाणा के रेवाड़ी में ड्यूटी से घर लौट रहा युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकराने के कारण अनबैलेंस हो गई। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामान्य अस्पताल रेवाड़ी ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। रेवाड़ी के गांव बास बटोड़ी निवासी नवीन ने बताया कि उसके गांव निवासी रोहित व अजय भी उसके साथ इम्पीरियल ऑटो कंपनी बावल में नौकरी करते हैं। धुलेंडी के दिन वे शाम को वह अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बास बटोड़ी लौट रहा था। जब वह रिलायंस ऑयल डिपो के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से उनके गांव का अजय बाइक लेकर आया। साइड लगने से हुआ हादसा अजय ने उनकी बाइक को साइड मार दी। जिससे उनकी बाइक अनबैलेंस होकर सड़क पर गिर गई। उसे व रोहित को गंभीर चोटें आईं। जिस पर उन्हें सामान्य अस्पताल रेवाड़ी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। अजय के कारण हादसा हुआ है, जिसके खिलाफ नवीन ने मामला दर्ज करवाया है। कर लिया है मामला दर्ज : SI महेंद्र रामपुरा थाना के SI महेंद्र ने बताया कि बाइक की साइड लगने के कारण बाइक सवार दो युवक चोटिल हुए थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। बास बटोड़ी गांव निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी में ड्यूटी से घर लौट रहा युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकराने के कारण अनबैलेंस हो गई। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामान्य अस्पताल रेवाड़ी ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। रेवाड़ी के गांव बास बटोड़ी निवासी नवीन ने बताया कि उसके गांव निवासी रोहित व अजय भी उसके साथ इम्पीरियल ऑटो कंपनी बावल में नौकरी करते हैं। धुलेंडी के दिन वे शाम को वह अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बास बटोड़ी लौट रहा था। जब वह रिलायंस ऑयल डिपो के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से उनके गांव का अजय बाइक लेकर आया। साइड लगने से हुआ हादसा अजय ने उनकी बाइक को साइड मार दी। जिससे उनकी बाइक अनबैलेंस होकर सड़क पर गिर गई। उसे व रोहित को गंभीर चोटें आईं। जिस पर उन्हें सामान्य अस्पताल रेवाड़ी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। अजय के कारण हादसा हुआ है, जिसके खिलाफ नवीन ने मामला दर्ज करवाया है। कर लिया है मामला दर्ज : SI महेंद्र रामपुरा थाना के SI महेंद्र ने बताया कि बाइक की साइड लगने के कारण बाइक सवार दो युवक चोटिल हुए थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। बास बटोड़ी गांव निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
