करनाल में कृषि मंत्री राणा का बड़ा ऐलान:48 घंटे में होगा फसल का भुगतान, 1.82 लाख कृषि मशीनों पर मिलेगी सब्सिडी

करनाल में कृषि मंत्री राणा का बड़ा ऐलान:48 घंटे में होगा फसल का भुगतान, 1.82 लाख कृषि मशीनों पर मिलेगी सब्सिडी

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को करनाल के इंद्री में एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की में सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों का योगदान अहम है। सरकार दोनों प्रकार के स्कूलों को विशेष सुविधाएं दे रही है, ताकि यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे देश और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। मंत्री राणा ने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे तीसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप योजना में सभी को भागीदार बनना होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें। प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर कृषि मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए जैविक खेती को अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक देसी गाय के सहारे 30 एकड़ तक की खेती की जा सकती है। प्राकृतिक व जैविक खेती सबसे कम खर्चे में की जाने वाली खेती है, जो किसानों के लिए अधिक लाभकारी है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उठा रही कदम कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही है। मौजूदा बजट में भी किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार 1 लाख 82 हजार कृषि मशीनों पर सब्सिडी दे रही है और यह योजना आगे भी जारी रहेगी। हाल ही में 24 फसलों के लिए एमएसपी घोषित किया गया है। सरसों की खरीद आज से शुरू उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद आज से शुरू हो चुकी है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 घंटे के भीतर कर दिया जाए। पहले किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इसे जल्द से जल्द निपटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई के लिए बनाया पोर्टल कृषि मंत्री ने बताया कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने एक विशेष पोर्टल बनाया है। किसान इस पोर्टल पर सूचना देकर मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मंत्री राणा ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी स्कूल की प्रतिष्ठा उसकी नई बिल्डिंग से नहीं, बल्कि स्टाफ, बच्चों के अनुशासन और प्रबंधन के कार्यों से तय होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना जरूरी है। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को करनाल के इंद्री में एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की में सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों का योगदान अहम है। सरकार दोनों प्रकार के स्कूलों को विशेष सुविधाएं दे रही है, ताकि यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे देश और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। मंत्री राणा ने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे तीसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप योजना में सभी को भागीदार बनना होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें। प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर कृषि मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए जैविक खेती को अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक देसी गाय के सहारे 30 एकड़ तक की खेती की जा सकती है। प्राकृतिक व जैविक खेती सबसे कम खर्चे में की जाने वाली खेती है, जो किसानों के लिए अधिक लाभकारी है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उठा रही कदम कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही है। मौजूदा बजट में भी किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार 1 लाख 82 हजार कृषि मशीनों पर सब्सिडी दे रही है और यह योजना आगे भी जारी रहेगी। हाल ही में 24 फसलों के लिए एमएसपी घोषित किया गया है। सरसों की खरीद आज से शुरू उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद आज से शुरू हो चुकी है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 घंटे के भीतर कर दिया जाए। पहले किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इसे जल्द से जल्द निपटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई के लिए बनाया पोर्टल कृषि मंत्री ने बताया कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने एक विशेष पोर्टल बनाया है। किसान इस पोर्टल पर सूचना देकर मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मंत्री राणा ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी स्कूल की प्रतिष्ठा उसकी नई बिल्डिंग से नहीं, बल्कि स्टाफ, बच्चों के अनुशासन और प्रबंधन के कार्यों से तय होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना जरूरी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर