हिसार जिले के हांसी शहर में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग में चलते अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। डाक्टरों के अनुसार, उसके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें हैं। इलाज के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे डाक्टरों ने जब्त कर पुलिस को सूचना दी है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दाखिल व्यक्ति की पहचान विकास कालोनी, हांसी निवासी सतीश सोनी के रूप में हुई है। सतीश का अपने ही घर में किराए पर रहने वाली एक महिला से कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद महिला ने उसका मकान छोड़ दिया और दूसरी जगह किराए पर रहने चली गई। यह बात सतीश को बुरी तरह चुभ गई। महिला को मनाने गया था सतीश सूत्रों के अनुसार, सतीश महिला को मनाने के लिए उसके नए ठिकाने पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। जब महिला नहीं मानी तो गुस्से और तनाव में आकर सतीश ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काट ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के जरिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने कहा-शराब पीकर मारपीट करता था महिला का आरोप है कि वह सतीश के घर में किरायेदार के तौर पर रहती थी, लेकिन सतीश शराब के नशे में अक्सर उसके साथ झगड़ा करता था और घर का सामान बाहर फेंक देता था। इससे तंग आकर उसने मकान बदल लिया। महिला का यह भी आरोप है कि सतीश ने झगड़े के दौरान उस पर हमला कर उसे चोट पहुंचाई। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह आत्महत्या का प्रयास प्रतीत होता है और व्यक्ति की स्थिति अभी स्थिर है। पुलिस सुसाइड नोट और महिला के आरोपों के आधार पर मामले की जांच करेगी। हिसार जिले के हांसी शहर में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग में चलते अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। डाक्टरों के अनुसार, उसके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें हैं। इलाज के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे डाक्टरों ने जब्त कर पुलिस को सूचना दी है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दाखिल व्यक्ति की पहचान विकास कालोनी, हांसी निवासी सतीश सोनी के रूप में हुई है। सतीश का अपने ही घर में किराए पर रहने वाली एक महिला से कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद महिला ने उसका मकान छोड़ दिया और दूसरी जगह किराए पर रहने चली गई। यह बात सतीश को बुरी तरह चुभ गई। महिला को मनाने गया था सतीश सूत्रों के अनुसार, सतीश महिला को मनाने के लिए उसके नए ठिकाने पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। जब महिला नहीं मानी तो गुस्से और तनाव में आकर सतीश ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काट ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के जरिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने कहा-शराब पीकर मारपीट करता था महिला का आरोप है कि वह सतीश के घर में किरायेदार के तौर पर रहती थी, लेकिन सतीश शराब के नशे में अक्सर उसके साथ झगड़ा करता था और घर का सामान बाहर फेंक देता था। इससे तंग आकर उसने मकान बदल लिया। महिला का यह भी आरोप है कि सतीश ने झगड़े के दौरान उस पर हमला कर उसे चोट पहुंचाई। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह आत्महत्या का प्रयास प्रतीत होता है और व्यक्ति की स्थिति अभी स्थिर है। पुलिस सुसाइड नोट और महिला के आरोपों के आधार पर मामले की जांच करेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
