हरियाणा में 4 दिन बारिश के आसार:आज 14 जिलों में होगी, भिवानी सबसे गर्म, तापमान 7.6 डिग्री तक गिरा हरियाणा में आगामी चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 27 मई व 28 मई को 14-14 जिलों में बरसात होगी। वहीं 29-30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इधर, पिछले कई दिनों से चल रहे परिवर्तनशील मौसम के चलते गर्मी से भी राहत मिली हुई है। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी (36.3 डिग्री) रहा। बारिश का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के मुताबिक, 27 मई को राज्य के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है और 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल) में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 28 मई को राज्य के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है और 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल) में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। प्रदेश के 3 जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं 7 जिलों (कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात और पलवल) में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के 3 जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं, 7 जिलों (कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाडी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात और पलवल) में 25-50 फीसदी और 12 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी सोमवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस बीच, भिवानी राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला करनाल में 4.8 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।