रेवाड़ी में सेना के मेजर की मां से ऑटो में वारदात हो गई। 5 व्यक्ति उसकी सोने की चूड़ी उतार ले गए। इसमें महिला को कुछ चोटें भी आई। घटना 31 मार्च की है, लेकिन अब सेना मेजर ने एसपी को मेल भेजकर शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आस पास में लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है। महेंद्रगढ़ के सेहलंगा गांव निवासी मेजर अनूप सिंह यादव ने SP रेवाड़ी को मेल भेजकर बताया कि वह रक्षा मंत्रालय के दिल्ली मुख्यालय में तैनात है। 31 मार्च को उसके माता-पिता रेवाड़ी में थे। उन्होंने शाम करीब 4 बजे नाईवाली चौक से रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए एक ऑटो बुक किया था। ऑटो में सवार होकर जब वे जा रहे थे तो 4 व्यक्तियों व एक महिला के गिरोह ने उनसे सोने की चूड़ी छीन ली। घटना के दौरान मेजर की मां को चोटें भी आई थी। CCTV तलाश रही है पुलिस
रेवाड़ी शहर थाना पुलिस ने जांच के बाद इसे चोरी का मामला मानते हुए एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बाद घटना के आसपास वाले एरिया से CCTV तलाश कर रही है। जिससे की घटना की सच्चाई सामने आ सके और आरोपियों की पहचान की जा सके। रेवाड़ी में सेना के मेजर की मां से ऑटो में वारदात हो गई। 5 व्यक्ति उसकी सोने की चूड़ी उतार ले गए। इसमें महिला को कुछ चोटें भी आई। घटना 31 मार्च की है, लेकिन अब सेना मेजर ने एसपी को मेल भेजकर शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आस पास में लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है। महेंद्रगढ़ के सेहलंगा गांव निवासी मेजर अनूप सिंह यादव ने SP रेवाड़ी को मेल भेजकर बताया कि वह रक्षा मंत्रालय के दिल्ली मुख्यालय में तैनात है। 31 मार्च को उसके माता-पिता रेवाड़ी में थे। उन्होंने शाम करीब 4 बजे नाईवाली चौक से रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए एक ऑटो बुक किया था। ऑटो में सवार होकर जब वे जा रहे थे तो 4 व्यक्तियों व एक महिला के गिरोह ने उनसे सोने की चूड़ी छीन ली। घटना के दौरान मेजर की मां को चोटें भी आई थी। CCTV तलाश रही है पुलिस
रेवाड़ी शहर थाना पुलिस ने जांच के बाद इसे चोरी का मामला मानते हुए एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बाद घटना के आसपास वाले एरिया से CCTV तलाश कर रही है। जिससे की घटना की सच्चाई सामने आ सके और आरोपियों की पहचान की जा सके। हरियाणा | दैनिक भास्कर
