हरियाणा में पिकअप ने लोगों को कुचला, 6 की मौत:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, कुछ के 2 टुकड़े हुए; 5 गंभीर घायल

हरियाणा में पिकअप ने लोगों को कुचला, 6 की मौत:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, कुछ के 2 टुकड़े हुए; 5 गंभीर घायल

हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम कर रहे थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है। मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है। वहीं घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम कर रहे थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है। मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है। वहीं घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर