हिमाचल CM से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा:ओक ओवर में आधा घंटा चली मीटिंग; देश-प्रदेश की राजनीतिक पर मंथन

हिमाचल CM से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा:ओक ओवर में आधा घंटा चली मीटिंग; देश-प्रदेश की राजनीतिक पर मंथन

देश के पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा आज दोपहर के वक्त शिमला पहुंचे। दोपहर सवा एक बजे के करीब वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर पहुंचे। दोनों नेताओं में यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। सुखविंदर सुक्खू और आनंद शर्मा के बीच करीब आधा घंटा तक मुलाकात हुई। इस दौरान देश और प्रदेश के राजनीतिक हालात को लेकर दोनों नेताओं ने चर्चा की। बता दें कि आनंद शर्मा मूल रूप से शिमला के रहने वाले हैं। उन्हें सुखविंदर सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। आनंद शर्मा ने बीते साल लोकसभा चुनाव कांगड़ा सीट से लड़ा। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। देश के पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा आज दोपहर के वक्त शिमला पहुंचे। दोपहर सवा एक बजे के करीब वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर पहुंचे। दोनों नेताओं में यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। सुखविंदर सुक्खू और आनंद शर्मा के बीच करीब आधा घंटा तक मुलाकात हुई। इस दौरान देश और प्रदेश के राजनीतिक हालात को लेकर दोनों नेताओं ने चर्चा की। बता दें कि आनंद शर्मा मूल रूप से शिमला के रहने वाले हैं। उन्हें सुखविंदर सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। आनंद शर्मा ने बीते साल लोकसभा चुनाव कांगड़ा सीट से लड़ा। हालांकि वह चुनाव हार गए थे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर