बठिंडा | अलग-अलग सड़क हादसों में जख्मी चार लोगों संस्था ने अस्पताल पहुंचाया । अमरीक सिंह रोड पर अन्नपूर्णा मंदिर के पास एक ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक घायल हो गया । सहारा वर्कर राजेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घायल बलदेव सिंह को अस्पताल पहुंचाया। बठिंडा गोनियाना रोड पर गिलपत्ती के पास रात 10.30 बजे एक टेंपो और मोटरसाइकिल रेहड़ी की टक्कर हो गई। टेंपो चालक गंभीर घायल हो गया। संस्था के वर्करों ने घायल जगदीश सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया। बठिंडा | अलग-अलग सड़क हादसों में जख्मी चार लोगों संस्था ने अस्पताल पहुंचाया । अमरीक सिंह रोड पर अन्नपूर्णा मंदिर के पास एक ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक घायल हो गया । सहारा वर्कर राजेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घायल बलदेव सिंह को अस्पताल पहुंचाया। बठिंडा गोनियाना रोड पर गिलपत्ती के पास रात 10.30 बजे एक टेंपो और मोटरसाइकिल रेहड़ी की टक्कर हो गई। टेंपो चालक गंभीर घायल हो गया। संस्था के वर्करों ने घायल जगदीश सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
साइंस एग्जीबिशन के लिए 10 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन
साइंस एग्जीबिशन के लिए 10 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन जालंधर| सीबीएसई ने साइंस एग्जीबिशन 2024-25 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया चल रही है। इसके लिए स्कूल https://cbseit.in/cb se/2024/sciex/sch_lo gin.aspx पर जाकर 10 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। छात्रों के साइंटिफिक व इनोवेटिव सोच को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस बार का थीम साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर रखा गया है। इसमें कई सब थीम फूड, हेल्थ एंड हाईजीन, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, रिसोर्स मैनेजमेंट और मैथेमेटिकल मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग आदि रखे गए हैं। इसके लिए सीबीएसई ने दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्रदर्शनी में दो कैटेगरी में छात्र भाग ले सकेंगे। सीबीएसई साइंस एग्जीबिशन (2024-25) क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर 2024-दिसंबर 2024 तक चलेगी। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विज्ञान प्रदर्शनी में एक स्कूल से केवल दो टीम ही भाग ले सकती हैं। एक टीम में केवल दो बच्चे और एक मेंटर शामिल होंगे। इसमें स्टूडेंट्स को रिसर्च आधारित साइंस प्रोजेक्ट्स पेश करने होंगे। एक स्कूल अधिकतम दो टीम हिस्सा ले सकती हैं। स्टूडेंट्स को इनवेस्टीगेशन आधारित, साइंस और टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल आधारित और दिए गए विषयों पर आधारित समस्याओं के हल आधारित नए हल पेश करने होंगे। ज्यादा जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। पहले कैटेगरी में क्लास 6 से 8 के बच्चे भाग लेंगे। वहीं दूसरी कैटेगरी में क्लास 9 से 11वीं तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा।

अमृतसर में वकील ने किया पत्नी का कत्ल:खुद फोन करके बुलाई पुलिस; बोला- इसे इसके किए की सजा मिल गई
अमृतसर में वकील ने किया पत्नी का कत्ल:खुद फोन करके बुलाई पुलिस; बोला- इसे इसके किए की सजा मिल गई पंजाब के अमृतसर में एक सीनियर वकील ने अपनी ही पत्नी के सिर पर तेजधार हथियार से वार करके उसका कत्ल कर दिया। उसके सिर पर तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। कत्ल के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी और जांच के लिए बुलाया। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, वे एक ही बात बार-बार दोहराता रहा- इसे इसके किए की सजा मिल गई। पत्नी का कत्ल करने वाले की पहचान जज नगर निवासी बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। जबकि, मृतका की पहचान 35 वर्षीय बिक्रमजीत कौर के रूप में हुई है, जो पेशे से अध्यापिका थी। उनका एक बेटा है, जो घटना के समय जिम गया हुआ था। देर रात पुलिस को फोन आया और बलजीत सिंह ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी का कत्ल हो गया है और उसी ने उसे मारा है। ये सुनते ही पुलिस टीम तुरंत जज नगर पहुंच गई। बलजीत सिंह अपनी पत्नी के शव के पास बैठा हुआ था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था। पुलिस ने नजाकत तो समझा और तुंरत उसे हिरासत में लेकर थाने ले गए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची एसीपी गुरिंदरवीर सिंह ने जानकारी दी कि बलजीत सिंह के खिलफ BNS 303 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेने के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा, देखा जाएगा कि उसने इस वारदात को अंजाम देने के समय नशा तो नहीं किया था। जबकि शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घटना संबंधी सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। परिवारिक झगड़ा था, पूछताछ के बाद होगी बात साफ एसीपी गुरिंदरवीर सिंह ने जानकारी दी कि दोनों के बीच पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका कहीं अफेयर चल रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कभी झगड़ा होने की बात नहीं हुई है। बच्चा भी बड़ा हो चुका है। दोनों अच्छे थे और मेल-मिलाप पसंद थे। हत्या से जुड़ी तस्वीरें-

पाकिस्तान ने FM पर भारतीय गानों पर लगाया बैन:PBA ने लिया फैसला, भारत ने पाक चैनल किए ब्लॉक, आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव
पाकिस्तान ने FM पर भारतीय गानों पर लगाया बैन:PBA ने लिया फैसला, भारत ने पाक चैनल किए ब्लॉक, आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव भारत द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों और मनोरंजन चैनलों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। पाकिस्तान ने अपने एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाकर जवाब दिया है। यह निर्णय पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) द्वारा लिया गया था, जिसकी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रवादी कदम के रूप में प्रशंसा की है। भारत ने हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों और प्रस्तुतियों की सामग्री पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे पाकिस्तान ने “एकतरफा और सांस्कृतिक आक्रामकता” बताया था। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक पत्र (सं. 3(35)/2025-MIB) ने पुष्टि की है कि PBA द्वारा भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय वर्तमान स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता के हित में है। राष्ट्रीय हित का हवाला दिया
पत्र में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने कहा: “यह राष्ट्र के सामूहिक भावनाओं का प्रतीक है और कठिन समय में हमारी राष्ट्रीय एकता का परिचायक है।” सरकार ने मीडिया से राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करने की अपील भी की है। दो दिन पहले भारत ने उठाया था कदम भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए, कई पाक यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंडिया में प्रतिबंधित कर दिया। यह निर्णय 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 हिंदू पर्यटकों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। प्रतिबंधित चैनल्स और अकाउंट्स भारत सरकार ने जिन प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया है, उनमें पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, पत्रकार आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह के चैनल शामिल हैं। इसके अलावा कई फिल्मी हस्तियों और पाकिस्तानी सीरियल दिखाने वाले हम टीवी को भी यू-ट्यूब पर भारत में विद-हेल्ड करवा दिया। इन चैनलों पर भारत विरोधी प्रचार और गलत जानकारी फैलाने का आरोप है। इसके अलावा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पहलगाम हमला भारत द्वारा खुद रचा गया था।