अमृतसर | सीआईए अमृतसर-1 की टीम ने तुर्की में बैठकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.10 किलोग्राम हेरोइन, 1.06 करोड़ रुपए की हवाला राशि बरामद की है। इसमें से 22 लाख की हवाला राशि को बैंक खातों में ही फ्रीज किया है। इसके साथ ही पुलिस न इनके कब्जे से एक नोट गिनने वाली मशीन और एक बिना नंबरी कार बरामद की है। अमृतसर | सीआईए अमृतसर-1 की टीम ने तुर्की में बैठकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.10 किलोग्राम हेरोइन, 1.06 करोड़ रुपए की हवाला राशि बरामद की है। इसमें से 22 लाख की हवाला राशि को बैंक खातों में ही फ्रीज किया है। इसके साथ ही पुलिस न इनके कब्जे से एक नोट गिनने वाली मशीन और एक बिना नंबरी कार बरामद की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अमृतपाल के गांव में रखा गया अखंड पाठ:नहीं मनाएंगे खुशी, माता-पिता बोले- सभी धर्मों का सहयोग मिला; 6 के बाद रिहाई के प्रयास
अमृतपाल के गांव में रखा गया अखंड पाठ:नहीं मनाएंगे खुशी, माता-पिता बोले- सभी धर्मों का सहयोग मिला; 6 के बाद रिहाई के प्रयास पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट पर सभी रिवायती पार्टियों को पीछे कर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के आरोपों में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद में अमृतपाल सिंह ने जीत हासिल की है। अमृतपाल सिंह के माता-पिता बलविंदर कौर व तरसेम सिंह ने सुबह ही बढ़त का संदेश मिलने के बाद गांव के गुरुघर में अखंड पाठ शुरू करवा दिया। अमृतपाल सिंह की माता बलविंदर कौर ने बताया कि 6 जून को इसका भोग पड़ने के बाद अमृतपाल की रिहाई का प्रयास शुरू हो जाएगा। वहीं, उन्होंने समर्थकों से भी अपील की है कि कोई खुशी न मनाई जाए। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी को देखते हुए खुशी न मनाने को कहा है। उनका आदेश मानते हुए कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। ब्लू स्टार ऑपरेशन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अखंड पाठ का भोग रखा गया है, जिसका भोग 6 जून को डाला जाएगा। उसके बाद ही अगला कार्यक्रम रखा जाएगा। दैनिक भास्कर ने बलविंदर कौर व तरसेम सिंह से बातचीत की। जिसमें उन्होंने समर्थकों का धन्यवाद भी किया है। भास्कर- पहले राउंड से ही बढ़त में रहा अमृतपाल, क्या कहेंगे। बलविंदर कौर- मैं समर्थकों का धन्यवाद करना चाहूंगी। हम सभी धर्मों का सत्कार करते हैं। सभी ने धर्म से ऊपर उठ समर्थन दिया। धर्म को एक तरफ रख सभी धर्म के लोगों ने अमृतपाल का प्रचार किया। सभी समर्थकों से अपील है कि जीत का जश्न ना मनाया जाए। शहीदी दिहाड़ा चल रहा है, ये जीत भी शहीदों को समर्पित है। भास्कर- अमृतपाल को विपक्षीय पार्टियों ने एक पक्षीय सोच का इंसान कहा? बलविंदर कौर- अमृतपाल को उन इलाकों से भी बढ़ मिली, जहां दूसरे धर्मों के लोग अधिक थे। हम सभी धर्मों को चाहते हैं। अमृतपाल खुद सभी धर्मों का सत्कार करते हैं। यहां नशा छोड़ने के लिए आने वाले युवाओं से हिंदू भी थे, मुस्लिम भी थे। सभी धर्मों के लोगों ने भी उनका सहयोग भी किया। भास्कर- अमृतपाल को बाहर लाने के लिए क्या प्रयास करेंगे। क्या ये प्रयास सिर्फ अमृतपाल के लिए होंगे या अन्य साथियों के लिए भी?
बलविंदर कौर- 6 जून को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। उसके बाद वकीलों से मिला जाएगा और अमृतपाल सिंह को बाहर लाने के प्रयास किए जाएंगे। ये प्रयास सिर्फ अमृतपाल के लिए ही नहीं, उनके सभी साथियों के लिए एक साथ होंगे। इन्होंने सिर्फ अमृतपाल को टारगेट किया था। अगर अमृतपाल बाहर आए गए तो सभी साथी भी बाहर आ जाएंगे। भास्कर- परिवार राजनीति से दूर रहा है, परिवार से पहला व्यक्ति चुनावों में उतरा। ये सफर कैसा रहा? तरसेम सिंह – इसमें संगत ने सहयोग किया। ये सफर गुरु साहिब की कला ही थी। उन्होंने रास्ता दिखाया और हम आगे चलते गए। संगतों ने खुद सारी जिम्मेदारी उठाई। भास्कर- अमृतपाल सिंह से कोई बातचीत हुई? तरसेम सिंह- 25 मई को मेरी बात हुई थी। दो दिन पहले उनकी पत्नी किरणदीप कौर भी मिलने गई थी। उन्होंने संगत का धन्यवाद किया था। उनसे फोन पर संपर्क नहीं हुआ, लेकिन उन्हें जीत का संदेश मिल गया होगा। जेल वाले भी इतनी जानकारी उन तक पहुंचा ही देते हैं। भास्कर- अगले के कार्यक्रम क्या रहेंगे? तरसेम सिंह- अब सरकार से अपील है कि उन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाए, ताकि वे यहां आकर अगुवाई कर सकें। वे युवाओं को नशे से दूर कर सकें। अन्य पंजाब के मुद्दों को उठाएं और उनका हल किया जाए।

अबोहर के 10वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:पेपर से पहले कीटनाशक पिया, बठिंडा में इलाज के दौरान मौत
अबोहर के 10वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:पेपर से पहले कीटनाशक पिया, बठिंडा में इलाज के दौरान मौत पंजाब के घुडियाना का 16 वर्षीय छात्र करनवीर सिंह की बठिंडा अस्पताल में मौत हो गई। वह ओपन स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। परीक्षा के तनाव के कारण उसने 25 फरवरी को कीटनाशक पी लिया था। करनवीर अपने ननिहाल गांव कुंडल में रह रहा था। उसका 7 मार्च को पेपर था। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई को लेकर हमेशा चिंतित रहता था। कीटनाशक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे पहले अबोहर अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा में इलाज के दौरान आज सुबह करनवीर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर लाया गया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार, एएसआई कुलदीप सिंह और उनकी टीम ने शव को बठिंडा से अबोहर लाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।

पंजाब के सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम स्थापित:सरकार ने 4.21 करोड़ जारी किए, निजी संस्थाओं के सहयोग से किए चालू
पंजाब के सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम स्थापित:सरकार ने 4.21 करोड़ जारी किए, निजी संस्थाओं के सहयोग से किए चालू पंजाब के सभी जिलों में राज्य सरकार की तरफ से ओल्ड ऐज होम स्थापित किए गए हैं। साल द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के 15 वृद्ध आश्रमों को 4.21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है। यह दावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को किया है। गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से इन वृद्ध आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि कई जगह इमारतों को बनाने का काम चल रहा है। बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं । उनकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनके जीवन को सुखद और समृद्ध बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इन जिलों को यह राशि की गई जारी सरकार के मुताबिक इस दौरान अमृतसर को 37.68 लाख रुपए, बठिंडा को 28.54 लाख रुपए, फाजिल्का को 28.54 लाख रुपए, लुधियाना को 70.41 लाख रुपए, मालेरकोटला को 22.47 लाख रुपए, मोगा को 28.54 लाख रुपए, पठानकोट को 28.79 लाख रुपयए, पटियाला को 17.77 लाख रुपये, रोपड़ को 30.80 लाख रुपए, संगरूर को 58.49 लाख रुपए, तरनतारन को 21.55 लाख रुपए, फरीदकोट को 22.02 लाख रुपये और फिरोजपुर को 26.37 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। मानसा और बरनाला में बन रहे नए ओल एज होम कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा बरनाला और मानसा जिलों में 75 बुजुर्गों की क्षमता वाले वृद्ध आश्रमों का निर्माण किया जा रहा है। ये आश्रम 17.34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं, जो जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। इन नए वृद्ध आश्रमों में बुजुर्गों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पहले ओल्ड ऐज होम का मामला पंजाब एंड हरियाणाा हाईकोर्ट में पहुंचा था। अदालत ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को ओल्ड ऐज होम बनाने के आदेश दिए थे।