पानीपत में डंपर ने नर्सिंग छात्रा को कुचला, मौत:​​बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय हादसा, बेटी का इंतजार करते रहे पिता

पानीपत में डंपर ने नर्सिंग छात्रा को कुचला, मौत:​​बस स्टैंड पर सड़क पार करते समय हादसा, बेटी का इंतजार करते रहे पिता

पानीपत में सड़क दुर्घटना में एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर का पिछला पहिया छात्रा के ऊपर से गुजर गया। वहीं दूसरे हादसे में एक फैक्ट्री मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार छात्रा पूजा करनाल में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। पूजा अहर बस अड्डे पर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर का पिछला पहिया छात्रा के ऊपर से गुजर गया। बेटी का इंतजार करते रहे पिता पीड़ित के पिता बन्शी लाल ने बताया कि वह बेटी का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने डंपर का नंबर एचआर 67 सी 5995 नोट कर लिया। घायल छात्रा को तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में टूटी टांग वहीं 12 मई को एक अन्य दुर्घटना में गांव नौल्था के पास फैक्ट्री मजदूर मोहित को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मोहित मोटरसाइकिल से पानीपत से गांव लौट रहा था। हादसे में उसकी एक टांग टूट गई। कार का नंबर एचआर 29 एके 1940 था। घायल को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत में सड़क दुर्घटना में एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर का पिछला पहिया छात्रा के ऊपर से गुजर गया। वहीं दूसरे हादसे में एक फैक्ट्री मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार छात्रा पूजा करनाल में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। पूजा अहर बस अड्डे पर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर का पिछला पहिया छात्रा के ऊपर से गुजर गया। बेटी का इंतजार करते रहे पिता पीड़ित के पिता बन्शी लाल ने बताया कि वह बेटी का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने डंपर का नंबर एचआर 67 सी 5995 नोट कर लिया। घायल छात्रा को तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में टूटी टांग वहीं 12 मई को एक अन्य दुर्घटना में गांव नौल्था के पास फैक्ट्री मजदूर मोहित को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मोहित मोटरसाइकिल से पानीपत से गांव लौट रहा था। हादसे में उसकी एक टांग टूट गई। कार का नंबर एचआर 29 एके 1940 था। घायल को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर