पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की याद और वीर सैनिकों के सम्मान में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा चिड़ाव मोड़ पर बने शहीद स्मारक से शुरू हुई। इस यात्रा में लेफ्टिनेंट विनय के दादा हवा सिंह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुमित नरवाल और एडवोकेट अरविंद मान (नीतू मान) मुख्य रूप से शामिल हुए। स्मारक पर 1914 से अब तक शहीद हुए करनाल जिले के सैनिकों के नाम लिखे गए हैं। हवा सिंह ने ध्वजारोहण कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘विनय नरवाल अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिनकी मौजूदगी ने माहौल को भावुक कर दिया। क्रिकेटर सुमित नरवाल ने किया परिवार का आभार व्यक्त क्रिकेटर सुमित नरवाल ने कहा कि आतंकियों ने कायराना हमला कर विनय की जान ली, लेकिन विनय का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और पीड़ा दोनों का समय है। उन्होंने विनय के परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने बड़े दुख के बावजूद वे हमारे साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और सभी का हौसला बढ़ाया। शहीद स्मारक पर पहली बार फहराया गया झंडा उन्होंने बताया कि चिड़ाव मोड़ पर बनाए गए शहीद स्मारक पर पहली बार तिरंगा फहराया गया। इस स्मारक में 1914 के प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक शहीद हुए करनाल जिले के सभी वीर जवानों के नाम अंकित किए गए हैं। इसमें शहीद का नाम, गांव, और शहादत की तिथि लिखी गई है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए शहीदों के परिवारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। हवा सिंह ने किया तिरंगा फहराकर दी श्रद्धांजलि शहीद विनय नरवाल के दादा हवा सिंह ने स्मारक पर तिरंगा फहराया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में जो भी लोग हमारे साथ खड़े हैं, उनका दिल से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन समाज का साथ हमारे दुख को कम कर रहा है। हरियाणा में ही नहीं देश में चलाई जाएगी मुहिम वहीं विनय के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि सुमित नरवाल की यह एक बहुत ही अच्छी पहल है और यह मुहिम यही तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हर जिला हेड क्वाटर पर एक शहीद स्मारक सरकार की तरफ से होना चाहिए। वहां पर शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित होने चाहिए। मात्र हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में यह मुहिम चलाई जाएगी और मैं सुमित नरवाल के साथ हूं। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की याद और वीर सैनिकों के सम्मान में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा चिड़ाव मोड़ पर बने शहीद स्मारक से शुरू हुई। इस यात्रा में लेफ्टिनेंट विनय के दादा हवा सिंह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुमित नरवाल और एडवोकेट अरविंद मान (नीतू मान) मुख्य रूप से शामिल हुए। स्मारक पर 1914 से अब तक शहीद हुए करनाल जिले के सैनिकों के नाम लिखे गए हैं। हवा सिंह ने ध्वजारोहण कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘विनय नरवाल अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिनकी मौजूदगी ने माहौल को भावुक कर दिया। क्रिकेटर सुमित नरवाल ने किया परिवार का आभार व्यक्त क्रिकेटर सुमित नरवाल ने कहा कि आतंकियों ने कायराना हमला कर विनय की जान ली, लेकिन विनय का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और पीड़ा दोनों का समय है। उन्होंने विनय के परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने बड़े दुख के बावजूद वे हमारे साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और सभी का हौसला बढ़ाया। शहीद स्मारक पर पहली बार फहराया गया झंडा उन्होंने बताया कि चिड़ाव मोड़ पर बनाए गए शहीद स्मारक पर पहली बार तिरंगा फहराया गया। इस स्मारक में 1914 के प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक शहीद हुए करनाल जिले के सभी वीर जवानों के नाम अंकित किए गए हैं। इसमें शहीद का नाम, गांव, और शहादत की तिथि लिखी गई है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए शहीदों के परिवारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। हवा सिंह ने किया तिरंगा फहराकर दी श्रद्धांजलि शहीद विनय नरवाल के दादा हवा सिंह ने स्मारक पर तिरंगा फहराया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में जो भी लोग हमारे साथ खड़े हैं, उनका दिल से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन समाज का साथ हमारे दुख को कम कर रहा है। हरियाणा में ही नहीं देश में चलाई जाएगी मुहिम वहीं विनय के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि सुमित नरवाल की यह एक बहुत ही अच्छी पहल है और यह मुहिम यही तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हर जिला हेड क्वाटर पर एक शहीद स्मारक सरकार की तरफ से होना चाहिए। वहां पर शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित होने चाहिए। मात्र हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में यह मुहिम चलाई जाएगी और मैं सुमित नरवाल के साथ हूं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
