भास्कर न्यूज | अम्बाला सुंदर नगर के कारपेंटर फूल चंद की पैसों के विवाद में चाकू घोंप कर हत्या करने के दोषी भरत कुमार को एडिशनल सेशन जज राजन वालिया की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील रणदीप सिंह संधू ने बताया कि हत्या की धारा 302 में दोषी पर 1 लाख जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर एक साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं, आर्म्स एक्ट की धारा में एक साल की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोनों सजाएं समानांतर चलेंगी। इस संबंध में पड़ाव पुलिस ने 22 जुलाई 2020 को मृतक फूल चंद के पिता सुंदर नगर निवासी िशव पूजन के बयान पर भरत कुमार के खिलाफ हत्या एवं आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया था। मृतक फूलचंद के पिता शिव पूजन ने अपने बयान दर्ज कराए थे कि उसका 37 वर्षीय बेटा फूलचंद कारपेंटर का काम करता था, जिसकी सुंदर नगर में पानी की टंकी के पास दुकान थी। रेलेवे से ड्यूटी के बाद वह अपने बेटे के पास चला जाता था। घटना वाले दिन वह बेटे के साथ दुकान पर था। बेटे फूलचंद ने रेलवे कॉलोनी में मकान बना रहे भरत कुमार के यहां लकड़ी का काम किया था। दोनों के बीच लकड़ी की पैमाइश को लेकर विवाद था। उसके बेटे ने अपने किए हुए काम के पैसा मांगे थे। भरत कुमार ने 21 जुलाई 2020 की शाम साढ़े 7 बजे उसके बेटे से पहले पैसों को लेकर बहस की और फिर अपनी कार से चाकू निकाल फूलचंद के पेट में घोंप दिया था। सिविल अस्पताल कैंट से रेफर किए गए फूलचंद ने पीजीआई ले जाते वक्त दम तोड़ दिया था। भास्कर न्यूज | अम्बाला सुंदर नगर के कारपेंटर फूल चंद की पैसों के विवाद में चाकू घोंप कर हत्या करने के दोषी भरत कुमार को एडिशनल सेशन जज राजन वालिया की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील रणदीप सिंह संधू ने बताया कि हत्या की धारा 302 में दोषी पर 1 लाख जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर एक साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं, आर्म्स एक्ट की धारा में एक साल की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोनों सजाएं समानांतर चलेंगी। इस संबंध में पड़ाव पुलिस ने 22 जुलाई 2020 को मृतक फूल चंद के पिता सुंदर नगर निवासी िशव पूजन के बयान पर भरत कुमार के खिलाफ हत्या एवं आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया था। मृतक फूलचंद के पिता शिव पूजन ने अपने बयान दर्ज कराए थे कि उसका 37 वर्षीय बेटा फूलचंद कारपेंटर का काम करता था, जिसकी सुंदर नगर में पानी की टंकी के पास दुकान थी। रेलेवे से ड्यूटी के बाद वह अपने बेटे के पास चला जाता था। घटना वाले दिन वह बेटे के साथ दुकान पर था। बेटे फूलचंद ने रेलवे कॉलोनी में मकान बना रहे भरत कुमार के यहां लकड़ी का काम किया था। दोनों के बीच लकड़ी की पैमाइश को लेकर विवाद था। उसके बेटे ने अपने किए हुए काम के पैसा मांगे थे। भरत कुमार ने 21 जुलाई 2020 की शाम साढ़े 7 बजे उसके बेटे से पहले पैसों को लेकर बहस की और फिर अपनी कार से चाकू निकाल फूलचंद के पेट में घोंप दिया था। सिविल अस्पताल कैंट से रेफर किए गए फूलचंद ने पीजीआई ले जाते वक्त दम तोड़ दिया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

पानीपत में महिला ने किया सुसाइड:भांजे ने घर से आभूषण चुरा कर दोस्तों को थे बेचे; मुकदमा दर्ज करवाने पर मिली धमकियां, खाया जहर
पानीपत में महिला ने किया सुसाइड:भांजे ने घर से आभूषण चुरा कर दोस्तों को थे बेचे; मुकदमा दर्ज करवाने पर मिली धमकियां, खाया जहर हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, महिला के भांजे ने घर से आभूषण चुरा कर दोस्तों को बेच दिए थे। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर भांजे समेत दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दोस्तों के परिजनों ने महिला को केस वापस न लेने पर कई तरह की धमकियां दी। जिससे परेशान होकर महिला ने जहरीली दवाइयां खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। कोर्ट ने आरोपियों को भेजा था बाल सुधार गृह जानकारी देते हुए महेंद्र ने बताया कि वह यमुनानगर का रहने वाला है। मृतक मोनिका देवी (35) निवासी इसराना का वह नंदोई है। मोनिका तीन बच्चों की मां थी। मोनिका की बहन सुरेश देवी और जीजा नरेश की बीमारी से मौत हो चुकी है। जिसके बाद सुरेश के दोनों बच्चे भी मोनिका के पास ही रहते थे। सुरेश के नाबालिग बेटे ने कुछ दिनों पहले ही घर से आभूषण चुराए थे। जो आभूषण उसने अपने दोस्तों को बेच दिए थे। जिसका उसने अपने तौर पर पता किया और सारी जानकारी मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत देने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और कोर्ट के आदेशों पर बाल सुधार गृह भेजा गया था। लगातार मिल रही थी धमकियां
महेंद्र ने बताया कि केस दर्ज करवाने के बाद भांजे के दोस्तों के परिजन लगातार मोनिका को डरा रहे थे। वे उसे धमकियां दे रहे थे। जिसके चलते मोनिका ने गोलियां खाई। उसकी हालत बिगड़ी तो एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनिका का एक बच्चा पांचवीं में, दूसरा छठी कक्षा में व तीसरा बच्चा आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

नामांकन वापसी के आखिरी दिन बागियों को मनाने जुटीं पार्टियां:सैनी खट्टर के पूर्व मीडिया एडवाइजर के घर पहुंचे; दीपेंद्र पूर्व विधायक के पास जाएंगे
नामांकन वापसी के आखिरी दिन बागियों को मनाने जुटीं पार्टियां:सैनी खट्टर के पूर्व मीडिया एडवाइजर के घर पहुंचे; दीपेंद्र पूर्व विधायक के पास जाएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन है। आखिरी समय में कांग्रेस और भाजपा ने अपने बागी नेताओं को मनाने के लिए जोर लगा रखा है। सोनीपत से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री कविता जैन और उनके पति मनोहर लाल खट्टर के पूर्व मीडिया एडवाइजर राजीव जैन को मनाने के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी सोनीपत पहुंचे हैं। सोनीपत में भाजपा ने कांग्रेस से आए निखिल मदान को टिकट दिया है। जिसके बाद राजीव जैन ने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। राजीव जैन के सेक्टर-15 स्थित आवास पर बंद कमरे में नायब सैनी, कविता जैन और राजीव जैन की मीटिंग चल रही है। दीपेंद्र हुड्डा अंबाला में मलौर को मनाने जाएंगे वहीं अंबाला सिटी से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां टिकट न मिलने पर पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलौर बागी हैं। उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया हुआ है। आज रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मलौर का मनाने के लिए अंबाला जाएंगे। वहीं अंबाला कैंट विधानसभा सीट से निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया हुआ है। अभी दीपेंद्र का चित्रा के पास जाने का कार्यक्रम नहीं है। एक दिन पहले रामबिलास शर्मा के घर पहुंचे नायब सैनी भाजपा की पहली 2 लिस्ट में नाम न आने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा बागी हो गए थे। उन्होंने लिस्ट में नाम आए बिना ही भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। इतना ही नहीं, समर्थकों के सामने उनके आंसू तक निकल आए। बाद में भाजपा ने महेंद्रगढ़ सीट से कंवर सिंह को उम्मीदवार बना दिया। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी रामबिलास शर्मा को मनाने के लिए महेंद्रगढ़ पहुंचे। यहां सैनी ने रामबिलास से नाराजगी भुलाने की प्रार्थना की और चुनाव में सहयोग करने के लिए कहा। नारनौल में भारती सैनी ने बैरंग लौटाया वहीं नारनौल से भारती सैनी भाजपा के टिकट की दावेदारी जता रही थीं। यहां पार्टी ने ओम प्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया। जिसके बाद वह भाजपा से बागी हो गईं और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी, भारती सैनी के आवास पर भी उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। कई देर चली मीटिंग के बाद भारती नहीं मानी और सैनी को बैरंग ही लौटना पड़ा।

फतेहाबाद में आधी रात में सरपंच के घर पथराव, VIDEO:बोले- नशा तस्करों के खिलाफ चलाई थी मुहिम, उन्हें ने फेंके पत्थर
फतेहाबाद में आधी रात में सरपंच के घर पथराव, VIDEO:बोले- नशा तस्करों के खिलाफ चलाई थी मुहिम, उन्हें ने फेंके पत्थर फतेहाबाद में सरपंच के घर आधी रात में कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें चार-पांच लोग घर पर पथराव करते दिख रहे हैं। सरपंच ने कुछ दिन पहले नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लिए मुहिम छेड़ी, ऐसे में उनका संदेह है कि उन्हीं लोगों ने पथराव किया है। जाखल गांव के सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने जाखल क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी, तब पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। इस दौरान थाने का दो बार घेराव भी किया गया था, जिसके चलते कुछ लोग उनसे रंजिश पाले हुए हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस जाखल थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आधी रात की यह घटना है। सीसीटीवी फुटेज में धुंध के कारण कुछ ज्यादा चेहरे नजर नहीं आ रहे। लेकिन फिर भी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी ने बताया कि जाखल क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई हुई है। डायल 112 भी सक्रिय है। नशा तस्करों पर भी लगाम लगाई जा रही है। सरपंच के घर पहले भी हुआ था पथराव गौरतलब है कि पिछले महीने सरपंच के नेतृत्व में लोगों ने कथित तौर पर नशे का कारोबार करने वाले लोगों के घर पर नारेबाजी की थी। जिसके बाद छत से उनके ऊपर पथराव किया गया था। जिसके बाद लोगों ने जाकर थाने में पहुंचकर धरना दिया था और दो-तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और बताया था कि उक्त लोग नशे के कारोबार में संलिप्त हैं।