ऊना में करंट से किसान और दो बैलों की मौत:बिजली के खंभे से तार गिरी, खेत जोतते समय हुआ हादसा

ऊना में करंट से किसान और दो बैलों की मौत:बिजली के खंभे से तार गिरी, खेत जोतते समय हुआ हादसा

ऊना में आज एक किसान और उसके दो बैलों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत कठोह की है। वार्ड नंबर 1 के निवासी कर्म चंद अपने घर के पास खेत में बैलों से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान पास के बिजली के खंभे से हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गई। तार सीधे बैलों पर गिरी। दोनों बैल मौके पर ही झुलस कर मर गए। कर्म चंद ने अपने बैलों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गए। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बंगाणा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। बिजली विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ऊना में आज एक किसान और उसके दो बैलों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत कठोह की है। वार्ड नंबर 1 के निवासी कर्म चंद अपने घर के पास खेत में बैलों से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान पास के बिजली के खंभे से हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गई। तार सीधे बैलों पर गिरी। दोनों बैल मौके पर ही झुलस कर मर गए। कर्म चंद ने अपने बैलों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गए। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बंगाणा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। बिजली विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर