अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कर्नल सुधीर बहल और डिप्टी डीन बिक्रमपाल सिंह के नेतृत्व में कैंपस प्लेसमेंट में तकनीकी संस्थानों में गौरवपूर्ण स्थान रखता है। पिछले तीन महीनों के दौरान कई उच्च श्रेणी की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न स्ट्रीम के 150 से अधिक छात्रों को इंटर्नशिप सह प्लेसमेंट के लिए चुना गया। चयनित छात्रों को महिंद्रा, केल्विन क्लेन, कैपिटल वाया, टॉमी हिलफिगर, एवन साइकिल्स, गीतांजलि होमस्टेट, प्लेनेट स्पार्क आदि कई अन्य कंपनियों ने कैंपस में और ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के 150 से अधिक छात्रों को 3.50 लाख से 8 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर अनुबंधित किया। ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने छात्रों को उनके चयन पर बधाई दी। अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कर्नल सुधीर बहल और डिप्टी डीन बिक्रमपाल सिंह के नेतृत्व में कैंपस प्लेसमेंट में तकनीकी संस्थानों में गौरवपूर्ण स्थान रखता है। पिछले तीन महीनों के दौरान कई उच्च श्रेणी की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न स्ट्रीम के 150 से अधिक छात्रों को इंटर्नशिप सह प्लेसमेंट के लिए चुना गया। चयनित छात्रों को महिंद्रा, केल्विन क्लेन, कैपिटल वाया, टॉमी हिलफिगर, एवन साइकिल्स, गीतांजलि होमस्टेट, प्लेनेट स्पार्क आदि कई अन्य कंपनियों ने कैंपस में और ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के 150 से अधिक छात्रों को 3.50 लाख से 8 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर अनुबंधित किया। ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने छात्रों को उनके चयन पर बधाई दी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में शाल फैक्ट्री में चोरी,VIDEO:दीवार के साथ सीढ़ी लगा घुसे चोर; लोडिंग गाड़ी में लाद ले गए सामान के बंडल
लुधियाना में शाल फैक्ट्री में चोरी,VIDEO:दीवार के साथ सीढ़ी लगा घुसे चोर; लोडिंग गाड़ी में लाद ले गए सामान के बंडल पंजाब के लुधियाना में शाल फैक्ट्री में चोरी की वीडियो सामने आई है। बदमाश सीढ़ी की मदद से फैक्ट्री में दाखिल हुए। आसानी से शाल के बंडल चोरों ने एक लोडिंग गाड़ी में लाद लिए। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश गाड़ी सहित सीसीटीवी में कैद हो गए। थाना टिब्बा की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घर में ही बनी है फैक्ट्री जानकारी देते हुए पीड़ित रच्छा राम ने कहा कि वह गांव कक्का रोड नजदीक खन्नी इंडस्ट्रीज का रहने वाला है। उसकी रिहायश और फैक्ट्री एक ही जगह है। रोजाना की तरह ही वह फैक्ट्री बंद करके खुद कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। सुबह उसने फैक्ट्री में शाल के बंडल गायब देखे। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। रच्छा राम मुताबिक रात पौने 3 बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की। घटना के बारे तुरंत थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया। करीब 8 लाख का माल बदमाश चोरी करके ले गए। एसीपी सुमित सूद ने कहा कि इस केस में मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों की जल्द पहचान करके पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

पंजाब सरकार और किसानों की मीटिंग थोड़ी देर में:कृषि पॉलिसी पर बनेगी रणनीति, कृषि मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद
पंजाब सरकार और किसानों की मीटिंग थोड़ी देर में:कृषि पॉलिसी पर बनेगी रणनीति, कृषि मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद कृषि पॉलिसी को लेकर आज (बुधवार) को पंजाब सरकार और किसानों के बीच एक अहम मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग पंजाब भवन में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां की अगुवाई में होगी। इस मौके विभाग के सारे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले किसानों का प्रतिनिधिमंडल मीटिंग में शामिल होगा। इस मीटिंग के बाद किसानों द्वारा अपने संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। मीटिंग में पॉलिसी को लेकर सुझाव किसान नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कृषि पॉलिसी के ड्राफ्ट पर उन्होंने माहिरों से चर्चा की है। इसमें कई नए चीजें सामने आई है। मीटिंग में इन चीजों को रखा जाएगा। सरकार से मांग की जाएगी कि उक्त सुझावों को पॉलिसी में शामिल किया जाए। इसके अलावा पिछली बार जब किसानों ने 5 दिन संघर्ष किया था। उस समय कई मांगों को सरकार ने मानने का ऐलान किया था। उन्हें भी लागू करवाने की मांग उठाई जाएगी। 15 साल बाद चंडीगढ़ में हुआ किसानों का प्रदर्शन सितंबर माह में पंजाब सरकार का मानसून सेशन हुआ था। इस दाैरान कृषि पॉलिसी को लेकर चंडीगढ़ में पहुंचे थे। चंडीगढ प्रशासन ने करीब 15 साल के बाद किसानों को शर्तों के साथ प्रदर्शन की अनुमति दे दी थी। इस दौरान किसानों ने सेक्टर-34 से मटका चौक तक मार्च निकाला था।

फिरोजपुर में गुरुद्वारा साहिब के पास फायरिंग:युवती की मौत-3 घायल, एक ही परिवार के सभी सदस्य, बाइक पर आए थे हमलावर
फिरोजपुर में गुरुद्वारा साहिब के पास फायरिंग:युवती की मौत-3 घायल, एक ही परिवार के सभी सदस्य, बाइक पर आए थे हमलावर मंगलवार की दोपहर फिरोजपुर शहर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के नजदीक सरेआम फायरिंग कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की इस वारदात में 3 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी है। बताया जा रहा है कि घटना गैंगवार का परिणाम है। मृतक लड़की की पहचान फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर निवासी जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह के रुप में हुई है, जबकि लड़की के पिता आकाशदीप, भाई दिलप्रीत सिंह और अनमोल सिंह गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अनमोल सिंह कार चला रहा था। एक महीने बाद होनी थी लड़की की शादी घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उक्त शादी के लिए परिवार खरीदारी करने के लिए निकला था। गोली लगने से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और नाकाबंदी कर हमलवारों की तलाश की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।