भास्कर न्यूज | कैथल शहर की बालाजी कॉलोनी में पीजी में रहने वाले युवकों को जब मकान मालिक व मालकिन ने रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मकान मालकिन को सीढ़ियों से फेंक कर घायल कर दिया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी कमलेश ने बताया कि उन्होंने मकान की पहली व दूसरी मंजिल पर लड़कों का पीजी बनाया हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार रहता है। जिला हिसार निवासी विशाल ने करीब दो महीने से कमरा किराए पर लिया हुआ था। 21 अगस्त को विशाल ने कमरे पर 9-10 बाहरी लड़के बुलाए हुए थे। जो ज्यादा शोर मचा रहे थे। शोर सुनकर पति ऊपर गया तो वहां विशाल और अन्य लड़के शराब पी रहे थे। उसके पति ने समझाने का प्रयास किया तो एक लड़के ने उसके पति को शराब की बोतल मारी। शोर सुनकर जब उसका लड़का दीपक मौके पर पहुंचा तो विशाल व दूसरे लड़के ने बेटे के साथ झगड़ा किया। वह ऊपर जाने लगी तो आरोपियों ने उसे ग्रिल के ऊपर से धक्का दे दिया, जिससे वह आंगन में जा गिरी और दोनों पैरों में व रीढ़ की हड्डी में काफी चोट लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई नरेश कुमार को सौंप दी है। भास्कर न्यूज | कैथल शहर की बालाजी कॉलोनी में पीजी में रहने वाले युवकों को जब मकान मालिक व मालकिन ने रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मकान मालकिन को सीढ़ियों से फेंक कर घायल कर दिया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी कमलेश ने बताया कि उन्होंने मकान की पहली व दूसरी मंजिल पर लड़कों का पीजी बनाया हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार रहता है। जिला हिसार निवासी विशाल ने करीब दो महीने से कमरा किराए पर लिया हुआ था। 21 अगस्त को विशाल ने कमरे पर 9-10 बाहरी लड़के बुलाए हुए थे। जो ज्यादा शोर मचा रहे थे। शोर सुनकर पति ऊपर गया तो वहां विशाल और अन्य लड़के शराब पी रहे थे। उसके पति ने समझाने का प्रयास किया तो एक लड़के ने उसके पति को शराब की बोतल मारी। शोर सुनकर जब उसका लड़का दीपक मौके पर पहुंचा तो विशाल व दूसरे लड़के ने बेटे के साथ झगड़ा किया। वह ऊपर जाने लगी तो आरोपियों ने उसे ग्रिल के ऊपर से धक्का दे दिया, जिससे वह आंगन में जा गिरी और दोनों पैरों में व रीढ़ की हड्डी में काफी चोट लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई नरेश कुमार को सौंप दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

करनाल में विवाहिता को जहर देने का प्रयास:गला घोंटकर मारने की भी कि कोशिश, अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज
करनाल में विवाहिता को जहर देने का प्रयास:गला घोंटकर मारने की भी कि कोशिश, अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज हरियाणा में करनाल के अराईपुरा में एक विवाहिता को जहर देने की कोशिश व गला घोंटकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पहले चार लाख रुपए दिए, फिर डेढ़ लाख की मांग हुई। इनकार करने पर विवाहिता को जहर देने की कोशिश की गई। जिसमें आरोपी नाकाम रहे तो गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता की हालत बिगड़ी। पीड़िता को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार लाख भी दिए, फिर भी ससुराल वालों का लालच नहीं हुआ खत्म यूपी के सहारनपुर के रसूलपुर टांक देवबंद की रहने वाली छाया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी नेहा की शादी करीब एक साल पहले घरौंडा स्थित अराइपुरा गांव में अनुज से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद नेहा के ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने चार लाख रुपये दिए, तो कुछ वक्त के लिए मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में फिर से पैसों की मांग होने लगी। डेढ़ लाख की मांग नहीं मानी तो ससुरालियों ने जहर देने की कोशिश की छाया का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा डेढ़ लाख रुपये देने से इनकार कर दिया तो 2 जनवरी को नेहा के पति, उसकी सास, देवर और ननद ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। लेकिन जब इसमें नाकाम रहे तो उन्होंने गला घोंटकर उसकी जान लेनी चाही। हमारी बेटी की हालत बिगड़ गई। हमें उसके अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी मिली है। हम मौके पर पहुंचे। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अराइपुरा गांव में नेहा को जहर देने के प्रयास और गला घोंटकर की कोशिश के आरोप ससुराल पक्ष पर लगे है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पति अनुज, सास सरोज, देवर रवि और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दहेज प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार र मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सिरसा में वीर शांतिस्वरूप को मिला बीजेपी का टिकट:1987 से राजनीति में सक्रिय, संघ से भी हैं प्रशिक्षित
सिरसा में वीर शांतिस्वरूप को मिला बीजेपी का टिकट:1987 से राजनीति में सक्रिय, संघ से भी हैं प्रशिक्षित हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वीर शांति स्वरूप वाल्मीकि को अपना चेयरमैन उम्मीदवार बनाया गया है। देर रात को जारी की गई सूची में भाजपा हाईकमान ने वीर शांति स्वरूप के नाम पर मोहर लगाई। वीर शांति स्वरूप 1987 से राजनीति में सक्रिय हैं। उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी प्रथम शिक्षक वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त हैं। वीर शांति स्वरूप तीन बार खुद और एक बार उनकी पत्नी नगर पार्षद रह चुके हैं। सबसे सीनियर होने का फायदा वीर शांति स्वरूप को मिला है। गौरतलब है कि सिरसा से चेयरमैन उम्मीदवारों के आवेदन लिए जाने के दौरान 6 नाम सामने आए थे। उनके पैनल हाईकमान को भेजे गए थे। प्रमुख चेहरों के तौर पर वीर शांति स्वरूप, सुनील बामनिया और सागर केहरवाला का नाम माना जा रहा था। इनमें वीर शांति स्वरूप टिकट पाने में सफल हो गए हैं। लोकदल से की थी शुरुआत वीर शांति स्वरूप ने अपनी राजनीति लोकदल से शुरू की थी। वह युवा लोकदल के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। साल 1987 में पहली बार पार्षद बने थे। 1995 तक लगातार पार्षद बनते रहे। साल 1996 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। 1995 से 2000 तक उनकी पत्नी पार्षद रहे। बाद में 2000 से 2005 तक एक कार्यकाल और वीर शांति स्वरूप ने बतौर पार्षद पूरा किया। पिता रह चुके ट्रेड यूनियन के प्रधान वीर शांति स्वरूप के पिता बंसीलाल ट्रेड यूनियन के प्रधान रह चुके हैं। उनकी पत्नी मीनू भट्टी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं जबकि बेटा अजय भट्टी टाटा कंपनी में इंजीनियर है। एक बेटी भी है, जो सूरतगढ़ के फार्मेसी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। जीते तो हाेंगे पहले प्रत्यक्ष प्रधान वीर शांति स्वरूप अगर जीत हासिल करने में सफल रहे तो उनके नाम सिरसा नगर परिषद के पहले प्रत्यक्ष चेयरमैन बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इससे पहले हमेशा पार्षदों के वोट से ही चेयरमैन चुने गए हैं। मगर यह पहला मौका होगा, जब सिरसा शहर की जनता सीधे वोट करके चेयरमैन का चयन करेगी।

जीन्द में 2 कारों की टक्कर, एक की मौत:4 घायल, बस ने पहले मारा था कट, बेकाबू होकर दूसरी से टकराई
जीन्द में 2 कारों की टक्कर, एक की मौत:4 घायल, बस ने पहले मारा था कट, बेकाबू होकर दूसरी से टकराई जींद बाईपास पर हैबतपुर गांव के नजदीक मंगलवार शाम को बस ने कार को कट मारा, जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही कार से टक्करा गई। दोनों कारों की भिड़ंत में कार सवार पिंडारा निवासी ओमबीर की मौत हो गई, जबकि 4 युवक घायल हो गए। दूसरी कार में सवार 3 युवकों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल धनखड़ी निवासी रोबिन को पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पिंडारा निवासी 25 वर्षीय ओमबीर मकान पर पीवीसी का काम करता था। अपने दूसरे साथी धनखड़ी निवासी रोबिन जो कि बिजली का मिस्त्री है, उसके साथ धनखड़ी गांव में मकान में पीवीसी के काम के लिए गए हुए थे। शाम को जब दोनों कार में सवार होकर पिंडारा आ रहे थे। जैसी वह हैबतपुर गांव के नजदीक बाईपास पर पहुंचे तो उनकी कार को क्रॉस कर रही एक बस ने कट मार दिया। जिससे उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क के दूसरी तरफ चली गई। इसमें कार चालक पिंडारा निवासी ओमबीर की मौत हो गई। दूसरी तरफ से आ रही कार में टक्कर हो गई। कार दिल्ली से पंजाब जा रही थी। दूसरी कार के 3 लोग घायल
इस कार में सोनीपत के सेवली गांव निवासी दिनेश, माहरा गांव निवासी विनित और पंजाब के लुधियाना के आलमवीर निवासी मनकरण सवार थे। कार की टक्कर लगने से इनकी कार ने हाईवे पर तीन से चार बार पलटी खाई और 3 लोग घायल हो गए। तीनों युवक पहलवानी करते हैं और पंजाब में एक अखाड़े में तैयारी कर रहे हैं। मनकरण के पांव में फ्रैक्चर होने के कारण दिल्ली से इलाज कराकर वापस पंजाब जा रहे थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। मृतक व घायलों के बयान दर्ज कर जांच की जाएगी। बुधवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।