भिवानी| भारत निर्वाचन आयोग ने जिला के अंतर्गत आने वाली चरों विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। 54-लोहारू विधानसभा क्षेत्र तथा 59-बवानीखेड़ा (आरक्षित) के लिए रंजीत कुमार सिंह आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक लगाया गया है। महावीर कौशिक ने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व आमजन पर्यवेक्षक रंजीत कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9485553278 पर संपर्क कर सकते हैं। भिवानी| भारत निर्वाचन आयोग ने जिला के अंतर्गत आने वाली चरों विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। 54-लोहारू विधानसभा क्षेत्र तथा 59-बवानीखेड़ा (आरक्षित) के लिए रंजीत कुमार सिंह आईएएस को सामान्य पर्यवेक्षक लगाया गया है। महावीर कौशिक ने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व आमजन पर्यवेक्षक रंजीत कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9485553278 पर संपर्क कर सकते हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट:आज शुष्क रहेगा मौसम, भिवानी-नूंह सबसे गर्म, 42.3°C पहुंचा तापमान
हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट:आज शुष्क रहेगा मौसम, भिवानी-नूंह सबसे गर्म, 42.3°C पहुंचा तापमान हरियाणा में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (गुरुवार) मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। हालांकि इसके बाद लगातार तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। साथ ही 16-18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने अगले चार दिन (15 मई से 18 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज (15 मई) प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं 16-18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होगी। 16 मई को प्रदेश के 18 जिलों मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 4 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। 17 को 9 जिलों में बारिश की संभावना 17 मई को राज्य के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 मई को राज्य के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। इस बीच, भिवानी और नूंह राज्य के सबसे गर्म जिले रहे। नूंह (एडब्ल्यूएस) और भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ जिले में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश में सिर्फ जींद के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई। जिसके बाद जींद का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

हरियाणा में बारिश, शीतलहर चल रही:सोनीपत-रोहतक समेत 12 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना
हरियाणा में बारिश, शीतलहर चल रही:सोनीपत-रोहतक समेत 12 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना हरियाणा में मौसम बदल गया है। पानीपत और सोनीपत समेत कई जगह सुबह हल्की बारिश हुई। शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। जबकि 6 जिलों में यलो अलर्ट है। कुछ एक स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। 12 जिलों में हैवी रेन की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बारिश के कारण ठंड बढ़ेगी, लेकिन कोहरे से राहत मिल सकती है। जिन 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल है। वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। जिस जिलों में हैवी रेन की संभावना जताई है उनमें सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं। मौसम विभाग का जारी ऑरेंज और यलो अलर्ट… हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं
हरियाणा में दिन के मुकाबले रात के तापमान में कमी देखने को मिली है। बुधवार की रात में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की औसत कमी आई। हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पलवल को छोड़कर अन्य सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। पलवल का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ बोले- 2 दिन मौसम में दिखेगा बदलाव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल
इधर, हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। ये छुट्टियों 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

हरियाणा BJP को RSS की खरी-खरी:कहा- हमारा सुझाव मानते तो लोकसभा में 8 सीटें जीतते; नेता बोले- विधानसभा मिलकर लड़ेंगे
हरियाणा BJP को RSS की खरी-खरी:कहा- हमारा सुझाव मानते तो लोकसभा में 8 सीटें जीतते; नेता बोले- विधानसभा मिलकर लड़ेंगे हरियाणा के फरीदाबाद में 2 दिन तक चली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की समन्वय बैठक रविवार को संपन्न हो गई। इसमें RSS के नेताओं ने भाजपा को खूब खरी-खरी सुनाई हैं। कहा है कि हमारी बात मान लेते तो लोकसभा में कम से कम 8 सीटें जीत जाते। हालांकि, नेताओं ने यह भी कहा है कि पिछली गलतियों से सीखते हुए आगे सजगता से काम करना है। संघ ने कहा है कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा जाएगा। इसमें भाजपा के साथ संघ के कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर एक्टिव होंगे। फरीदाबाद में बैठक हुई
यह बैठक फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में रखी गई थी। बैठक में हरियाणा के विधानसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें संघ की तरफ से सबसे बड़ा सुझाव हरियाणा में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिया गया। लोकसभा में हारे बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने का तरीका बताया। कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा समय लोगों के बीच बिताया जाए, ताकि पार्टी का लोगों पर भरोसा बने। संघ के सभी संगठन मिलकर भाजपा के लिए ग्राउंड पर वर्किंग करेंगे। भाजपा अपने बूथ पर सुनिश्चित करेगी कि हर घर में संपर्क करे। कार्यकर्ता प्रदेश के मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करें। इस बैठक को RSS के सह सरकार्यवाहक अरूण कुमार ने कोऑर्डिनेट किया। वह हरियाणा प्रांत के प्रचारक रह चुके हैं। हालांकि, पहले दिन की बैठक के बाद अरूण कुमार चले गए, मगर वह हरियाणा को लेकर संघ की भूमिका और कैसे चुनाव को संगठन के बेहतर तालमेल से जीता जा सकता है, इस पर विस्तार से अपनी बात रखकर गए थे। भाजपा ने रखे बूथ स्तर के आंकड़े
हरियाणा में BJP ने लोकसभा चुनाव के बूथ स्तर के आंकड़े भी रखे। इसमें देखा गया कि भाजपा 49% बूथों पर हार गई। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में 19812 बूथ थे। इन बूथों में से BJP 9740 बूथ जीत पाई है। बाकी बचे 10,072 बूथ पर कांग्रेस सहित अन्य दल जीते। जिन बूथों पर भाजपा हारी, वहां भाजपा की टीम भी थी और कार्यकर्ता भी, मगर संघ की रिपोर्ट में आया कि इन बूथों पर कार्यकर्ता ही घर से बाहर नहीं निकले। कार्यकर्ताओं के परिवार वालों ने ही शत प्रतिशत वोटिंग नहीं की। इसके अलावा शहरी वोटर, जो भाजपा का कोर वोटर भी है, वह वोट देने में सुस्त रहा। संघ का सुझाव मानते तो हरियाणा में 8 सीट जीतते
समन्वय बैठक में RSS के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर संघ के दिए सुझाव पर अमल किया गया होता, तो हरियाणा में भाजपा 8 लोकसभा सीट जीत जाती। 5 सीट पर मार्जिन और बढ़ता और 3 सीट हिसार, अंबाला और सोनीपत भी भाजपा की झोली में होतीं। मगर यहां संघ के दिए सुझाव इंप्लीमेंट नहीं हो पाए। क्या थे संघ के सुझाव
लोकसभा चुनाव से पहले संघ ने मीटिंग कर कहा था कि भाजपा के कार्यकर्ता जमीनी स्तर से लोगों के साथ जुड़ें। वे लोगों के मुद्दों को सुनें और उनके समाधान के लिए काम करें। लेकिन, चुनाव प्रचार के दौरान अपने ही कार्यकर्ता काम करने नहीं निकले। इससे भाजपा के हाथ से 5 सीटें निकल गईं। बैठक में 2 दिन तक फोन बंद रखे गए
RSS-BJP की समन्वय बैठक को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। यहां तक गेट पर बैठक में शामिल लोगों की लिस्ट पकड़ा दी गई। सिर्फ अंदर उन लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई, जिनका लिस्ट में नाम था। बैठक में शामिल लोगों के गेट पर फोन बंद करवा लिए गए और 2 दिन बाद गेट से बाहर जाने के बाद ही फोन ऑन करने की इजाजत दी गई। ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में हरियाणा के संघ नेताओं में क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल, क्षेत्रीय सर कार्यवाहक रोशन लाल, RSS के प्रचार विभाग से जुड़े लोग शामिल रहे। वहीं, भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री फणिंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा संघ से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इनमें स्वदेशी जागरण मंच, शिक्षण मंडल, सेवा भारती जैसे तमाम संगठन शामिल हैं। साल में 2 बार यह बैठक होती है। इस बार चुनाव को लेकर हुई बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।