लुधियाना| नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को फ्रीज करने की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को थाना लाडोवाल की पुलिस ने एक नशा तस्कर की 27 लाख 30 हजार की प्रॉपर्टी फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। एसीपी वेस्ट गुरदेव सिंह और थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव भोलेवाल जदीद के नशा तस्कर सरवन सिंह गब्बर पुत्र दर्शन सिंह की प्रॉपर्टी फ्रिज की गई है। आरोपी नशा तस्कर पर थाना लाडोवाल में नशा तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर के घर के बाहर प्रॉपर्टी फ्रीज करने का नोटिस लगाया है। जब तक नशा तस्कर के खिलाफ दर्ज किए हुए मामलों पर फाइनल डिसीजन नहीं आ जाता तब तक यह प्रॉपर्टी केस में अटैच रहेगी। लुधियाना| नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को फ्रीज करने की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को थाना लाडोवाल की पुलिस ने एक नशा तस्कर की 27 लाख 30 हजार की प्रॉपर्टी फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। एसीपी वेस्ट गुरदेव सिंह और थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव भोलेवाल जदीद के नशा तस्कर सरवन सिंह गब्बर पुत्र दर्शन सिंह की प्रॉपर्टी फ्रिज की गई है। आरोपी नशा तस्कर पर थाना लाडोवाल में नशा तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर के घर के बाहर प्रॉपर्टी फ्रीज करने का नोटिस लगाया है। जब तक नशा तस्कर के खिलाफ दर्ज किए हुए मामलों पर फाइनल डिसीजन नहीं आ जाता तब तक यह प्रॉपर्टी केस में अटैच रहेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

मोगा हादसे में जीजा-साले की मौत:बठिंडा के रहने वाले हैं दोनों युवक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, माथा टेक लौट रहे थे वापस
मोगा हादसे में जीजा-साले की मौत:बठिंडा के रहने वाले हैं दोनों युवक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, माथा टेक लौट रहे थे वापस पंजाब के मोगा में हुए एक सड़क हादसे में बठिंडा के रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर पीर निगाहा में माथा टेक कर वापस लौट रहे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि समालसर गोशाला के पास एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बाइक सवारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय विशाल तथा उसके साले 18 वर्षीय कर्ण के रुप में हुई है। दोनों ग्रीन सिटी बठिंडा के रहने वाले हैं। मृतक के पिता रामबीर ने बताया कि दोनों पीर निगाहा पर माथा टेकने गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को किसी ने फोन किया के दोनों का एक्सीडेंट हो गया है। मृतक विशाल के पिता के बयानों के आधार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पंजाब में आज 11 से 3 बजे तक सड़कें जाम:धान खरीद को लेकर नाराजगी; किसान नेता बोले- AAP नेताओं को काले झंडे दिखाएंगे
पंजाब में आज 11 से 3 बजे तक सड़कें जाम:धान खरीद को लेकर नाराजगी; किसान नेता बोले- AAP नेताओं को काले झंडे दिखाएंगे पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेता आज मुख्य मार्गों को रोकेंगे। किसान संगठन का कहना है कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसान आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 4 घंटों के लिए राज्य भर में मंडियों के आस-पास की मुख्य सड़कों को बंद कर देंगे। SKM नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने बीते दिन कहा था कि 19 अक्टूबर को ही सड़कों को अवरुद्ध करने का निर्णय ले लिया गया था। उसमें कहा गया था कि अगर राज्य सरकार 4 दिनों में धान की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने में विफल रही तो बड़ा फैसला लिया जाएगा। सरकार काम करने में विफल रही है। 29 अक्टूबर को DC कार्यालयों को घेरने की तैयारी
रमिंदर पटियाला ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 29 अक्टूबर को 11 बजे से 3 बजे तक राज्य के सभी DC कार्यालयों को घेरा जाएगा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के अनाज मंडियों में जाने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे। 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सड़क जाम
धान खरीद को लेकर SKM के अलावा अन्य संगठन भी सरकार के खिलाफ हो गए हैं। पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान करते हुए कहा है कि 26 अक्टूबर को माझा-मालवा-दोआबा क्षेत्र में हाईवे को अवरुद्ध किया जाएगा। यह आंदोलन 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे शुरू होगा और अनिश्चितकाल के लिए चलेगा। जब तक मांगें मानी नहीं जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन पराली जलाने को लेकर दर्ज की गईं FIR, धीमी गति से हो रही धान खरीद और DAP के मुद्दे को लेकर होगा

पंजाब लाया जाएगा खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का साथी:डिब्रूगढ़ जेल में बंद है पपलप्रीत सिंह, सरकार ने नहीं बढ़ाई NSA की अवधी
पंजाब लाया जाएगा खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का साथी:डिब्रूगढ़ जेल में बंद है पपलप्रीत सिंह, सरकार ने नहीं बढ़ाई NSA की अवधी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के एकमात्र सहयोगी पपलप्रीत पर लगाई गई एनएसए की अवधि समाप्त हो गई है। अब पपलप्रीत सिंह को भी जल्द पंजाब की जेल में लाया जाएगा। पंजाब सरकार ने अमृतपाल के साथ पपलप्रीत सिंह पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि को बढ़ाने के कोई आदेश जारी नहीं किया है। इससे साफ है कि पंजाब सरकार अब अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसकी अवधि समाप्त होने के अजनाला पुलिस की टीम पपलप्रीत सिंह को पंजाब लाने के लिए अमस के डिब्रूगढ़ रवाना हो गईं हैं। पपलप्रीत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया जाएगा। फिलहाल वहां पर पहुंच कर पंजाब पुलिस को ट्रांजिट रिमांड लेने की तैयारियां करनी होंगी। अजनाला कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड पपलप्रीत सिंह को अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में दर्ज एफआईआर नंबर 39 के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। डिब्रूगढ़ से पंजाब लाने के बाद पपलप्रीत सिंह को अजनाला कोर्ट में इसी केस में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पहले हाल ही में अमृतपाल समेत उनके कई साथियों को डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया जा चुका है।पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह और उसके 2 अन्य साथियों पप्पलप्रीत सिंह और वरिंदर विक्की को पंजाब के अमृतसर लाकर 2023 में अजनाला थाने पर हुए हमले की जांच में शामिल कर सकती है। अजनाला हिंसा क्यों हुई थी 15 फरवरी 2023 की रात अजनाला पहुंचे चमकौर साहिब निवासी बरिंदर सिंह को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इसके बाद जंडियाला गुरु के पास मोटर पर बरिंदर सिंह के साथ मारपीट की गई। वहां अमृतपाल भी मौजूद था। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने अमृतपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी केस में पुलिस ने तूफान सिंह को गिरफ्तार किया था। इससे अमृतपाल भड़क गया और उसने अजनाला थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी। तत्कालीन SP हरपाल सिंह रंधावा ने बताया था कि थाने पहुंचे हमलावर तलवार और बंदूकें साथ लाए थे। उनके पास श्री गुरुग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ भी थी। ऐसे में जवान पीछे हट गए थे।