भास्कर न्यूज| लुधियाना। फेस्टिवल सीजन में हर चीज की बढ़ी डिमांड की वजह से मिलावट जोरों पर होने लगती है। ऐसे में घर पर ही शुद्ध चीजों को बनाकर खाने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। घर पर ही बने खोया में मिलावट का कोई खतरा नहीं होता है। इसे बनाने के लिए सिर्फ दूध की जरूरत होती है। जानिए घर पर खोया बनाने की विधि। {आवश्यक सामग्री : 1 लीटर फुल क्रीम दूध। {विधि : सबसे पहले एक गहरे, मोटे तले वाले बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म करना शुरू करें। ध्यान रखें कि दूध अधिक फैलने न पाए, इसलिए इसे बीच-बीच में चलाते रहें। दूध में उबाल आने पर आंच को धीमा कर दें और इसे लगातार चलाते रहें, ताकि दूध तले पर न लगे। दूध को तब तक पकाएं, जब तक कि यह आधे से कम मात्रा में न रह जाए। दूध के गाढ़ा होने पर उसमें छोटे-छोटे दाने (मिल्क सॉलिड्स) बनने लगेंगे। दूध को इसी तरह पकाते रहें और बीच-बीच में चमचे से चलाते रहें। गाढ़ा होने पर आंच कम करें, जैसे-जैसे दूध और गाढ़ा होता जाएगा, इसे धीमी आंच पर पकाएं। धीरे-धीरे यह सूखकर मावा (खोया) बन जाएगा। ‘जब दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और पानी लगभग सूख जाए, तब इसे आंच से उतार लें। खोया तैयार हो जाएगा। इसे ठंडा होने के बाद किसी बर्तन में निकाल लें। ताजगी बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखें, और 2-3 दिनों के भीतर उपयोग कर लें। इस शुद्ध खोया का उपयोग कई तरह की मिठाईयों को बनाने में कर सकती हैं। भास्कर न्यूज| लुधियाना। फेस्टिवल सीजन में हर चीज की बढ़ी डिमांड की वजह से मिलावट जोरों पर होने लगती है। ऐसे में घर पर ही शुद्ध चीजों को बनाकर खाने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। घर पर ही बने खोया में मिलावट का कोई खतरा नहीं होता है। इसे बनाने के लिए सिर्फ दूध की जरूरत होती है। जानिए घर पर खोया बनाने की विधि। {आवश्यक सामग्री : 1 लीटर फुल क्रीम दूध। {विधि : सबसे पहले एक गहरे, मोटे तले वाले बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म करना शुरू करें। ध्यान रखें कि दूध अधिक फैलने न पाए, इसलिए इसे बीच-बीच में चलाते रहें। दूध में उबाल आने पर आंच को धीमा कर दें और इसे लगातार चलाते रहें, ताकि दूध तले पर न लगे। दूध को तब तक पकाएं, जब तक कि यह आधे से कम मात्रा में न रह जाए। दूध के गाढ़ा होने पर उसमें छोटे-छोटे दाने (मिल्क सॉलिड्स) बनने लगेंगे। दूध को इसी तरह पकाते रहें और बीच-बीच में चमचे से चलाते रहें। गाढ़ा होने पर आंच कम करें, जैसे-जैसे दूध और गाढ़ा होता जाएगा, इसे धीमी आंच पर पकाएं। धीरे-धीरे यह सूखकर मावा (खोया) बन जाएगा। ‘जब दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और पानी लगभग सूख जाए, तब इसे आंच से उतार लें। खोया तैयार हो जाएगा। इसे ठंडा होने के बाद किसी बर्तन में निकाल लें। ताजगी बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखें, और 2-3 दिनों के भीतर उपयोग कर लें। इस शुद्ध खोया का उपयोग कई तरह की मिठाईयों को बनाने में कर सकती हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब CM आज नांदेड़ जाएंगे:सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत होंगे नतमस्तक, शाम पांच बजे मुंबई के लिए होंगे रवाना
पंजाब CM आज नांदेड़ जाएंगे:सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत होंगे नतमस्तक, शाम पांच बजे मुंबई के लिए होंगे रवाना पंजाब CM भगवंत मान आज मंगलवार को नांदेड़ जाएंगे। जहां पर वह सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत नतमस्तक होंगे। वह दोपहर दो बजे वहां पर पहुंचेंगे। इसके बाद तीन घंटे वह वहां पर रहेंगे। जबकि शाम पांच बजे वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। सीएम ऑफिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हालांकि गत एक सप्ताह से सीएम लगातार दौरों पर हैं। पहले हरियाणा चुनाव को लेकर चुनावी सभाएं कर रहे थे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह और फिर रक्षा बंधन को लेकर प्रोग्राम थे। सिख धर्म के पांच तख्तों में शामिल हजूर साहिब को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब अचल नगर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है। यहां पर स्थित गुरुद्वारा साहिब का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था। श्री गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन के आखिरी दिन इसी स्थान पर बिताए थे। वहीं सात अक्तूबर 1708 में वह दिव्य ज्योति में लीन हुए थे। हजूर साहिब के एक्ट में संशोधन का हुआ विरोध तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब अबचल नगर से जुडे़ एक्ट में कुछ समय पहले महाराष्ट्र की सरकार ने संशोधन का फैसला लिया था। जिसका पंजाब से लेकर पूरी दुनिया में विरोध हुआ था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समेत सभी सिख संस्थाओं ने इस पर ऐतराज जताया था। इस चीज को सीधे सिख धार्मिक स्थानों में दखल देना करार दिया था। विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसे विधानसभा में पेश करने का फैसला टाल दिया था।

जालंधर में 11 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे निकाय चुनाव:नामांकन रद्द, आज फाइल वापस लेने का आखिरी दिन, निर्दलीयों को मिलेगा चुनाव चिन्ह
जालंधर में 11 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे निकाय चुनाव:नामांकन रद्द, आज फाइल वापस लेने का आखिरी दिन, निर्दलीयों को मिलेगा चुनाव चिन्ह पंजाब में निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज यानी शनिवार को आखिरी दिन है। उम्मीदवार आज अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। यह प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। जिसके बाद पता चलेगा कि कौन मैदान में है। बता दें कि निकाय चुनाव के लिए कल यानी शुक्रवार को कुल 11 नामांकन रद्द हुए थे। जिनमें से पांच नगर निगम के अंतर्गत आने वाले लोगों के थे। साथ ही जिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह नहीं मिला है, उन्हें आज चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला पंजाब के जालंधर नगर निगम चुनाव में तीन प्रमुख पार्टियों के बीच मुकाबला है। जिसमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा का नाम शामिल है। आप और कांग्रेस के 85-85 वार्डों में उम्मीदवार हैं और भाजपा के 84 वार्डों में उम्मीदवार हैं। भाजपा की एक उम्मीदवार नामांकन के दिन देरी से पहुंची, जिसके कारण वह अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकी। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई नेता कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, भाजपा ने सबसे पहले सूची जारी कर दी थी। जालंधर के पश्चिम हलके में 23, उत्तर हलके में 24, मध्य हलके में 23 और जालंधर कैंट हलके में 15 वार्ड हैं।

लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा पुल से गिरी:कोचिंग जाने के लिए घर से थी निकली,नीट की कर रही थी तैयारी,जबड़ा टूटा-टांगे टूटी
लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा पुल से गिरी:कोचिंग जाने के लिए घर से थी निकली,नीट की कर रही थी तैयारी,जबड़ा टूटा-टांगे टूटी पंजाब के लुधियाना में एक छात्रा ने पुल से छलांग लगा दी। छात्रा के काफी चोट आई है। उसके दोनों पैर टूट गए है। शरीर पर काफी चोट आई है। आशंका जताई है जा रही है कि छात्रा ने पुल से छलांग लगाई है लेकिन परिवार अभी इस बारे कुछ भी खुलकर बोलने की हालत में नहीं है। छात्रा का टूटा जबड़ा जानकारी मुताबिक शेरपुर चौक के पास एक छात्रा अंशू संदिग्ध हालात में पुल से नीचे गिर गई। जिसके गिरते ही पुल के नीचे खड़े लोग घबरा गए और एम्बुलेंस की सहायता से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। छात्रा का जबड़ा तक टूट गया है। अस्पताल में जब परिवार वहां पहुंचा तो छात्रा की हालात को देखते हुए उसे निजी अस्पताल ले गया। उसके दोनों पैरों में भी फैक्चर्र व शरीर पर काफी चोटें थी। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने पुल से छलांग लगाई है। लेकिन इस बारे में उसके परिवार को भी पूरी जानकारी नहीं है। क्योंकि छात्रा भी अभी कुछ बताने की हालत में नहीं थी। छात्रा नीट की कर रही तैयारी छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 18 वर्षीय है। वह 11वीं कक्षा की पड़ती है। आरती चौक के नजदीक कोचिंग सेंटर में वह नीट की तैयारी कर रही है। वह खुद कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। उसकी सात बेटियां व दो बेटे हैं। भाई-बहनों में वह सबसे छोटी है। वह रोजाना की तरहल घर से निकलकर आटो से कोचिंग पहुंचती थी और रात करीब आठ बजे घर लौटती थी। शुक्रवार को भी वह रोजाना की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन देर रात के समय सिविल अस्पताल से उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी पुल से गिरकर घायल हुई है। जहां खड़े लोगों ने बताया कि दोपहर के समय वह शेरपुर पुल के ऊपर से अचानक नीचे आ गिरी। मौके से छात्रा का मोबाइल भी नहीं मिला है। सिविल अस्पताल इमरजेंसी की ओर से पुलिस को सूचना भेज दी गई है। मामले की जांच के बाद ही पूरा मामला क्लियर हो पाएगा कि छात्रा ने किन कारणों से पुल से छलांग लगाई है।