पंजाब में 606 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिले:सीएम मान ने सौंपे, बोले-भर्ती के लिए बनाया स्पेशल कैडर, 17000 नौकरियों का ऐलान कर चुकी सरकार
टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 606 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वयं उपस्थित होकर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी और उनके परिजन भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं…
