वृंदावन-सी सजी महफिल, हरि नाम में डूबे हजारों श्रद्धालु; इंद्रेश उपाध्याय बोले- प्रभु की कथा कभी समाप्त नहीं होती
विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में पांच दिवसीय आयोजन का समापन, गोपी भाव का अर्थ समझाते हुए महाराजश्री ने युवाओं को संस्कार और सादगी अपनाने का दिया संदेश लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में रविवार को पांच दिवसीय श्री हरि कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। अंतिम दिन आयोजन स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा वातावरण वृंदावन की भक्ति नगरी जैसा प्रतीत हो रहा था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय महाराज के दर्शन और प्रवचन सुनने के लिए पंडाल में मौजूद रहे। जैसे ही महाराजश्री व्यासपीठ पर…
