पंजाब में भाजपा-अकाली दल की नजदीकियों से सियासी पारा चढ़ा, मोदी के दौरे पर टिकी निगाहें
15 से 22 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री के पंजाब आने की चर्चा, बठिंडा में संयुक्त रैली और गठबंधन के ऐलान की अटकलें तेज; 70-47 सीटों के संभावित फॉर्मूले पर भी मंथन पंजाब की राजनीति में नवंबर का तीसरा सप्ताह बड़े सियासी घटनाक्रम का गवाह बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 से 22 नवंबर के बीच प्रस्तावित पंजाब दौरे की चर्चाओं के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान बठिंडा में दोनों दलों की…
