दूर्वा विनायक चतुर्थी 2026: 16 अगस्त को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का सही समय, महत्व और गणेशजी को दूर्वा चढ़ाने का तरीका

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की उपासना के लिए भी खास माना जाता है। इस पवित्र महीने में आने वाली चतुर्थी का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दूर्वा विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें दूर्वा यानी दूब घास अर्पित की जाती है। हिंदू धर्म में दूर्वा को गणपति की प्रिय वस्तु माना गया है। इस वर्ष दूर्वा विनायक चतुर्थी की तारीख को लेकर काफी लोगों के मन में असमंजस बना हुआ…

कियारा आडवाणी से मिलती-जुलती शक्ल पर कनिका कपूर ने दिया करारा जवाब, बोलीं- इस सवाल का जवाब देते-देते थक गई हूं

हिंदी सिनेमा में जब भी किसी नई अभिनेत्री की एंट्री होती है, तो दर्शकों की नजर उसके अभिनय के साथ-साथ उसके लुक्स पर भी टिक जाती है। कई बार नए कलाकारों की तुलना पहले से लोकप्रिय चेहरों के साथ शुरू हो जाती है। कुछ ऐसा ही इन दिनों अभिनेत्री कनिका कपूर के साथ देखने को मिल रहा है। राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ से चर्चा में आईं कनिका कपूर के चेहरे और नैन-नक्श की तुलना अभिनेत्री कियारा आडवाणी से की जा रही है। हालांकि, लगातार हो रही इस तुलना पर अब कनिका ने अपनी बात खुलकर रखी है।…

पैकेज्ड फूड पर चेतावनी लेबल लगेगा? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दी 2 हफ्ते की मोहलत, कहा- फैसला नहीं हुआ तो हम आदेश देंगे

पैकेट में मिलने वाले बिस्किट, चिप्स, नमकीन और दूसरे खाद्य उत्पादों पर अब चीनी, नमक और फैट की अधिक मात्रा को लेकर साफ चेतावनी दिखाई दे सकती है। पैकेज्ड फूड पर फ्रंट ऑफ पैक वॉर्निंग लेबल (FoPL) लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को सख्त रुख दिखाया है। अदालत ने कहा है कि अगर सरकार इस मुद्दे पर खुद कोई ठोस फैसला नहीं लेती, तो कोर्ट को आदेश जारी करना पड़ेगा। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि…

35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव में सीधा मुकाबला, BNP के फखरुल के सामने जमात गठबंधन के ओली अहमद

बांग्लादेश की राजनीति में करीब साढ़े तीन दशक बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में मुकाबला देखने को मिलेगा। 20 अगस्त को होने वाले इस चुनाव में पहली बार लंबे अंतराल के बाद दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अपने महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी खेमे से जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष और पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को मैदान में उतारा है। हालांकि चुनाव में दो प्रत्याशियों के होने से मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है, लेकिन फखरुल की जीत की…

खैहरा की AI-जनित अश्लील वीडियो पर कोर्ट सख्त, मेटा को 72 घंटे में फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटाने का निर्देश

चंडीगढ़। पंजाब के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कथित आपत्तिजनक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो के मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित की जा रही संबंधित वीडियो को हटाने के लिए मेटा को 72 घंटे का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। सुखपाल सिंह खैहरा ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम का संचालन करने वाली कंपनी मेटा के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका…

1408 करोड़ की योजना से पीछे हटा लुधियाना निगम, अब सरकार के तय रेट पर होगा कचरा उठाने और प्रोसेसिंग का काम

लुधियाना। शहर की लंबे समय से चली आ रही कचरा प्रबंधन की समस्या को दूर करने के लिए प्रस्तावित 1408 करोड़ रुपये के बड़े इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के रद्द होने के बाद पंजाब सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर दी है। अब लुधियाना में घर-घर से कचरा उठाने, उसे ट्रांसपोर्ट करने, लिफ्टिंग और प्रोसेसिंग का काम अलग से नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के बजाय राज्य स्तर पर तय किए गए रेट कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर करवाने की तैयारी है। लोकल गवर्नमेंट विभाग ने इसके लिए स्टेट लेवल रेट कॉन्ट्रेक्ट फ्रेमवर्क को मंजूरी देते हुए नोटिफिकेशन जारी कर…

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, पीएयू में हुआ भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल

लुधियाना। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर लुधियाना में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह से पहले पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा बलों की टुकड़ियों के मार्चपास्ट से लेकर विद्यार्थियों के पीटी शो और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। रिहर्सल के दौरान समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं का डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने परेड की अगुवाई की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।…

लुधियाना में आज शिव भक्ति की गूंज, दरेसी मैदान में कैलाश खेर की प्रस्तुति; पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

लुधियाना। शहर के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में शुक्रवार, 14 अगस्त को भगवान शिव की भक्ति से सराबोर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘एक शाम शिव के नाम’ नाम से होने वाले इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 6:30 बजे होगी। आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के बीच खासा उत्साह है। आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां…

पंजाब में तीर्थ यात्राओं का दायरा बढ़ा, 15 बसों से श्रद्धालु खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और हरिद्वार के लिए रवाना

होशियारपुर। पंजाब सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का विस्तार करते हुए अब कई नए धार्मिक स्थलों को भी इसमें शामिल किया है। इसी कड़ी में बुधवार को होशियारपुर से 15 एसी स्लीपर बसों को विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए रवाना किया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई। दोनों नेताओं ने रवाना होने से पहले बसों में जाकर यात्रियों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया…

भारत का 600वां टेस्ट श्रीलंका में, जीत के साथ वेस्टइंडीज की बराबरी का मौका

भारतीय क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में 15 अगस्त का दिन बेहद खास होने जा रहा है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने टेस्ट क्रिकेट सफर का 600वां मुकाबला खेलने उतरेगी। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगी। यह मुकाबला सिर्फ एक और टेस्ट मैच नहीं होगा, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लंबे टेस्ट इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी साबित होगा। भारत के सामने इस ऐतिहासिक मैच में जीत दर्ज कर अपनी टेस्ट जीतों की संख्या को और मजबूत करने का मौका है। अगर भारतीय टीम गॉल में श्रीलंका को हराने में सफल रहती है,…

पंजाब में विशेष जरूरत वाले बच्चों की माताओं को बड़ी राहत, 18 साल की उम्र के बाद भी ले सकेंगी चाइल्ड केयर लीव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने विशेष जरूरत वाले बच्चों की देखभाल कर रही महिला कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य सरकार ने चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए 100 प्रतिशत दिव्यांग बच्चों की माताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। अब कुछ गंभीर दिव्यांगताओं से प्रभावित बच्चों की माताएं बच्चे के 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी उसकी देखभाल के लिए चाइल्ड केयर लीव ले सकेंगी। इस संबंध में पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग की ओर से सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए…

गुरुग्राम के शिक्षा क्षेत्र में जुड़ेगा नया अध्याय, मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी के लिए हरियाणा में बदलेगा कानून

गुरुग्राम। हरियाणा के तेजी से विकसित हो रहे गुरुग्राम शहर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में ‘मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी’ की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक लाने की मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट-2006 में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना गुरुग्राम स्थित शांति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। सरकार के स्तर पर प्रस्ताव की निर्धारित…

रिहायशी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा, हरियाणा में लीज की जमीन पर भी खुल सकेंगे नर्सिंग होम

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रिहायशी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब डॉक्टरों के लिए नर्सिंग होम खोलने के नियमों में राहत दी गई है। नई व्यवस्था के तहत डॉक्टर केवल अपनी स्वामित्व वाली जमीन पर ही नहीं, बल्कि लीज पर लिए गए रिहायशी प्लॉट पर भी नर्सिंग होम स्थापित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मौजूदा नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। सरकार के इस फैसले से उन चिकित्सकों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है, जो अपनी जमीन नहीं…

हरियाणा में पानी से स्टार्टअप तक बड़े फैसले, कोचिंग संस्थानों पर भी शिकंजा; कैबिनेट ने दी कई प्रस्तावों को मंजूरी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में जल संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था, महिला उद्यमिता, शिक्षा, निजी कोचिंग संस्थानों के नियमन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त 2026 से बुलाने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही विश्व बैंक के सहयोग से प्रस्तावित 5,714.80 करोड़ रुपये के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ को भी स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार का दावा है कि इस बहुआयामी जल कार्यक्रम से प्रदेश में सिंचाई ढांचे को आधुनिक बनाने, पानी की बचत करने,…

गंभीर रोगियों के लिए हिमाचल सरकार की बड़ी पहल, सहारा योजना का लाभ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगा

सोलन। गंभीर और लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना की प्रक्रिया को और आसान बनाने की दिशा में कदम उठाया है। अब इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। योजना का संचालन एवं क्रियान्वयन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी सोलन विवेक अरोड़ा ने यह जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने…

डायबिटीज कंट्रोल से वजन घटाने तक, लो-GI डाइट हो सकती है फायदेमंद; जानें क्या खाएं और कैसे काम करती है

बढ़ता वजन, बिगड़ता ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक से जुड़ी समस्याएं आज तेजी से आम हो रही हैं। ऐसे में खानपान में छोटे लेकिन सही बदलाव लंबे समय में काफी असर डाल सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो डायबिटीज, प्रीडायबिटीज या वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, भोजन में कार्बोहाइड्रेट की गुणवत्ता पर ध्यान देना महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी संदर्भ में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स यानी लो-GI डाइट की चर्चा बढ़ी है। इस डाइट का मकसद कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह बंद करना नहीं है, बल्कि ऐसे कार्बोहाइड्रेट चुनना है जो शरीर में अपेक्षाकृत धीरे पचें और ब्लड ग्लूकोज को…

संसद के मानसून सत्र पर रिजिजू का विपक्ष पर वार: बोले- बहस से दूर रहा विपक्ष

संसद का मानसून सत्र इस बार हंगामे, विरोध और सीमित चर्चा के बीच समाप्त हो गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सत्र के कामकाज को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विधायी एजेंडे के लिहाज से सरकार कई महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफल रही, लेकिन विपक्ष के लगातार विरोध और सदन में व्यवधान के कारण चर्चा और बहस का स्तर प्रभावित हुआ। सत्र के समापन के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजिजू ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि…

पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने का क्या मतलब? जानिए जांच से क्या पता चलता है

फुकेट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को हुई घटना ने विमान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा छेड़ दी है। उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया। इस अप्रत्याशित झटके में 17 यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए। घटना के बाद हुई जांच में विमान के पायलट-इन-कमांड की लैब कन्फर्मेटरी रिपोर्ट में मारिजुआना यानी गांजा के लिए टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पायलटों का डोप टेस्ट किस तरह किया जाता है और इसकी रिपोर्ट किसी घटना…

गर्भावस्था में थकान और चक्कर को न करें नजरअंदाज, शरीर में आयरन की कमी मां और बच्चे दोनों के लिए बन सकती है परेशानी

गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वजन बढ़ने से लेकर हार्मोनल परिवर्तन तक, इस दौरान महिला को कई नए अनुभवों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में थकान, कमजोरी या कभी-कभी चक्कर आना सामान्य बात मान ली जाती है। हालांकि, अगर ये लक्षण बार-बार दिखाई दें या उनकी तीव्रता बढ़ती जाए, तो इन्हें केवल गर्भावस्था का सामान्य हिस्सा समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। गर्भावस्था में आयरन की जरूरत सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। इसकी वजह यह है कि मां…

बच्चा गुस्से में माता-पिता को मारने लगे तो क्या करें? इन तरीकों से समझाएं सही और गलत की सीमा

छोटे बच्चों में गुस्सा, जिद, चिड़चिड़ापन और अपनी बात मनवाने की कोशिश करना उनके विकास का सामान्य हिस्सा माना जाता है। कई बार बच्चा अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाता और ऐसे में वह रोने, चिल्लाने, चीजें फेंकने या हाथ-पैर चलाने लगता है। लेकिन जब यही व्यवहार माता-पिता को मारने तक पहुंच जाए, तो इसे केवल बच्चे की मासूम शरारत समझकर छोड़ देना सही नहीं है। बच्चे का किसी पेरेंट पर हाथ उठाना इस बात का संकेत हो सकता है कि उसे अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना और अपनी सीमाओं को समझना अभी सीखना है। ऐसे समय…