हरियाणा बजट सत्र का चौथा दिन:गोहाना की जलेबी पर भाजपा MLA मंत्री से भिड़ चुके; गर्ल्स कॉलेज पर CM-विनेश आमने-सामने हुए

हरियाणा बजट सत्र का चौथा दिन:गोहाना की जलेबी पर भाजपा MLA मंत्री से भिड़ चुके; गर्ल्स कॉलेज पर CM-विनेश आमने-सामने हुए हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज (12 मार्च) चौथा दिन है। विधानसभा में 2 सिटिंग होंगी। पहली सुबह 10 बजे और दूसरी दोपहर ढ़ाई बजे शुरू होगी। पहली सिटिंग में ही प्रश्नकाल और शून्यकाल होंगे। जिसमें विधायक अपने सवाल पूछ सकेंगे। वहीं दूसरी दोपहर बाद सिर्फ गवर्नर के अभिभाषण पर ही चर्चा होगी। बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। CM नायब सैनी 17 मार्च को बतौर वित्तमंत्री पहला बजट पेश करेंगे। जो करीब 1.95 लाख करोड़ का हो सकता है। वहीं पहले दिन गवर्नर के अभिभाषण के बाद सदन की 2 दिन की कार्यवाही में खूब हंगामा हो रहा है। पहले 3 मंत्री कांग्रेस विधायकों से भिड़ गए। वहीं मंगलवार को पहले मंत्री और कांग्रेस MLA आमने-सामने हुए। फिर सदन की कार्यवाही के अंत तक भाजपा के विधायक रामकुमार गौतम और BJP सरकार के ही मंत्री अरविंद शर्मा आपस में भिड़ गए। उनकी बहस गोहाना की जलेबी से शुरू होकर रुपए हड़पने तक पहुंच गई। मंगलवार को विधानसभा में हुए 3 बड़े मामले… 1. विनेश ने गर्ल्स कॉलेज मांगा, CM बोले- पहले खाली सीटें भरने में मदद करें
सदन की शुरुआत में कांग्रेस MLA विनेश फोगाट ने कहा- मेरी विधानसभा में लड़कियों के उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार को लड़कियों की इस समस्या को समझने की जरूरत है। पहले मंत्री महिपाल ढांडा ने इसका जवाब देते हुए कहा- हमारी सरकार ने हर 20 किमी पर गर्ल्स कॉलेज खोलने की व्यवस्था की है। एक किमी दूर पर कॉलेज है, वहां सीटें खाली हैं। विनेश ने फिर अपनी मांग दोहराई तो CM सैनी खड़े हो गए। उन्होंने कहा- 17 किलोमीटर दूर किनाना में इंडस इंटर कॉलेज में 400 सीटें खाली पड़ी हैं। वहीं 1 किमी दूर एक इंटर कॉलेज है, वहां भी सीटें खाली पड़ी हैं। पहले इन्हें भरने में सभी सदस्य मदद कराई, उसके बाद जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। 2. कांग्रेस MLA ने महिलाओं को 2100 मिलने की तारीख पूछी, मंत्री बेदी झल्लाए
मुलाना से कांग्रेस MLA- पूजा चौधरी ने सदन में महिलाओं को 2100 रुपए महीने का मामला उठाया। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा- इस योजना का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है, सरकार जल्द ही इस पर निर्णय लेगी। MLA पूजा ने फिर कहा- यह सरकार का वादा था, अब इसे मामला कहा जा रहा। मुझे तारीख बताओ। इस पर मंत्री बेदी झल्ला गए। उन्होंने कहा- हिमाचल प्रदेश में ढाई साल पहले वहां राहुल गांधी ने क्या कहा था- खटाखट खटाखट। ऐसे ही ये तेलंगाना में कहकर आए थे, कर्नाटक में कहकर आए थे। वैसे तो पूरे देश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था, हमने ये कह दिया कि मामला विचाराधीन है तो विचाराधीन है। 3. BJP विधायक मंत्री से भिड़े, जलेबी से गोबर और फिर रुपए हड़पने के आरोप लगाए
मंत्री अरविंद शर्मा ने गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा- हरियाणा के चुनाव में गोहाना की जलेबी का भी जिक्र हुआ, यह यहां ही नहीं रुका। ये चर्चा महाराष्ट्र पहुंची, फिर दिल्ली पहुंची और अभी ये रुकी नहीं है, ये चलती रहेगी। इस जलेबी से ऐसा माहौल बना है कि कोई दिल्ली की जलेबी खिला रहा है, यूपी की खिला रहा है, ये जलेबी का भाईचारा है, न जाने कहां जाकर रूकेगी। यह सुनकर सफीदों से भाजपा के ही विधायक रामकुमार गौतम ने गोहाना की जलेबी की शुद्धता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- गोहाना की अब जलेबी शुद्ध नहीं रहीं। अब देसी घी में नहीं डालडा में बनाई जाती हैं। इस पर मंत्री नाराज हो गए और बोले- ये पता नहीं किस किस दुकान पर चले जाते हैं। ये तो दस किलो गोबर तक पी गए थे। इससे गौतम भी नाराज हो गए और बोले- ये शर्मा न जाने कितनों के पैसे लेकर मार गया, मेरे रिश्तेदार के भी डेयरी फॉर्म के 10 लाख रुपए लिए थे, लेकिन वह नहीं दिए। इस पर अरविंद शर्मा ने कहा- अगर गौतम लेन-देन की एक भी बात सिद्ध कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। इससे पहले मंत्री-कांग्रेस MLA भिड़े, CM सैनी और हुड्‌डा भी कूदे 10 मार्च को सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन भाजपा सरकार के मंत्री और कांग्रेस के विधायक आपस में भिड़ गए थे। विरोधियों के भारी पड़ने पर सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी बहस में कूदे। इसकी शुरुआत रोहतक से कांग्रेस MLA बीबी बत्रा के सवाल पर हुई। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा में माफिया ने तालाब कब्जा लिया। ढांडा ने जवाब दिया तो हुड्‌डा बोले कि सही जवाब दो। इस पर CM नायब सैनी खड़े हो गए। उन्होंने कहा- ये वक्फ बोर्ड की जमीन है। यह साल 2003 में आवंटित की गई थी। इस पर स्पीकर ने टोकते हुए मंत्री और विधायक से लिखित रूप में जवाब देने को कहा। ढांडा ने कहा कि ये सदन को गुमराह कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पर गैंगरेप के आरोप पर नोटिस की बात कही। इसको लेकर सदन में सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच हंगामा शुरू हो गया। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कृष्ण हुड्डा आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता का भतीजा MLA होटल में ड्रग्स बेचता पकड़ा था। इस पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा सदन में जो मौजूद न हो, उसके बारे में चर्चा न हो तो बेहतर है। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने भूपेन्द्र हुड्डा की बातों का समर्थन किया। जिस पर मामला ठंडा पड़ गया। ************************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा विधानसभा में CM-विनेश फोगाट आमने-सामने:MLA बोलीं- महिलाओं को ₹2100 देने की तारीख बताओ, बेदी बोले- कांग्रेस सरकार में खटाखट आए क्या? हरियाणा में एक दिन पहले मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे दिन लाडो लक्ष्मी योजना और गोहाना की जलेबी को लेकर हंगामा हो गया था। कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने पूछा कि महिलाओं को 2100 रुपए कब मिलेंगे? इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पहले वे बताएं कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां खटाखट मिले क्या? पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे आज:10 नगर निगम समेत 42 निकायों में सुबह 8 बजे से काउंटिंग; 6 निगमों में BJP का कब्जा था

हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे आज:10 नगर निगम समेत 42 निकायों में सुबह 8 बजे से काउंटिंग; 6 निगमों में BJP का कब्जा था हरियाणा में 8 नगर निगम में मेयर और वार्ड सदस्यों के लिए हुए चुनाव की आज, बुधवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। साथ ही अंबाला और सोनीपत नगर निगम में मेयर उपचुनाव और 32 नगर निकायों के भी नतीजे आएंगे। इससे पहले 10 में से 9 निगम निगमों में 6 पर भाजपा का कब्जा था। वहीं 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं। मानेसर नगर निगम बनने के बाद यहां पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है। पानीपत नगर निगम को छोड़कर हरियाणा में 2 मार्च को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। जबकि पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को वोटिंग हुई। किस निगम में किसके बीच मेयर मुकाबला… नगर निगम: करनाल
करनाल नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से रेणु बाला गुप्ता, कांग्रेस से मनोज कुमार वधवा, मुकेश रघुवंशी और यश देव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। साल 2019 में हुए निगम चुनाव में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता यहां से मेयर चुनी गई थीं। करनाल के कुल 20 वार्ड हैं, जिसमें 2 वार्डों में भाजपा के निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। बचे 18 वार्डों में 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: हिसार हिसार नगर निगम में मेयर के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के प्रवीन पोपली, कांग्रेस के कृष्ण कुमार सिंगला, होशियार सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार और मीरा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। अभी तक यहां कांग्रेस की शकुंतला राजलीवाला मेयर थीं। हिसार के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए 116 उम्मीदवार हैं। नगर निगम: पानीपत पानीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा की कोमल सैनी, कांग्रेस की सविता गर्ग, आम आदमी पार्टी से प्रीतपाल सिंह खेड़ा और केवल सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले यहां भाजपा की अवनीत कौर मेयर थीं। पानीपत के 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: रोहतक रोहतक नगर निगम में मेयर पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से राम अवतार वाल्मीकि, कांग्रेस से सूरजमल किलोई, इनेलो से सूरज, आम आदमी पार्टी से अमित खटक और दीपक सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले निगम चुनाव में यहां भाजपा के मनमोहन गोयल मेयर बने थे। रोहतक के 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: गुरुग्राम गुरुग्राम नगर निगम में मेयर पद के लिए 2 ही उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा की राज रानी मल्होत्रा और कांग्रेस की सीमा पाहुजा मैदान में हैं। इससे पहले यहां भाजपा की मधु आजाद मेयर थीं। गुरुग्राम के 36 वार्डों में पार्षद पद के लिए 214 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: मानेसर मानेसर में पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यहां मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के सुंदर लाल, कांग्रेस के नीरज यादव, विजय सिंह और डॉ. इंद्रजीत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मानेसर के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए 167 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: फरीदाबाद फरीदाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा की प्रवीन जोशी, कांग्रेस की लता रानी, मानशा पासवान बहुजन समाज पार्टी, निशा दलाल आम आदमी पार्टी, अंजना शर्मा और संगीता यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। यहां पहले भाजपा की सुमन बाला मेयर थीं। फरीदाबाद के 46 वार्डों में पार्षद पद के लिए 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: यमुनानगर यमुनानगर नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से सुमन बहमनी, कांग्रेस से किरणा देवी, सुमन लता और मधु निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पहले यहां भाजपा के मदन चौहान मेयर थे। यमुनानगर के 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: अंबाला अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए 2 ही उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से अमीषा चावला और भाजपा से सैलजा सचदेवा हैं। इससे पहले यहां हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर शक्ति रानी शर्मा थीं। 2024 विधानसभा चुनाव में वह कालका से भाजपा विधायक बन गईं। इस कारण मेयर की सीट खाली हो गई। 2 मार्च को यहां मेयर पद के लिए उपचुनाव हुआ था। नगर निगम: सोनीपत सोनीपत नगर निगम में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से राजीव जैन, कांग्रेस से कमल दीवान, आम आदमी पार्टी से डॉ. कमलेश कुमार सैनी, बहुजन समाज पार्टी से धर्मवीर और रमेश खत्री निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पहले यहां से कांग्रेस के निखिल मदान मेयर थे। 2024 विधानसभा चुनाव में वह सोनीपत से भाजपा विधायक बन गए। इसलिए 2 मार्च को यहां मेयर पद के लिए उपचुनाव हुआ था। ग्राफिक्स से जानिए पहले किस नगर निगम में कौन मेयर था किस निगम में पहले कौन मेयर था करनाल: रेणु बाला गुप्ता (भाजपा) हिसार: शकुंतला राजलीवाला (कांग्रेस) पानीपत: अवनीत कौर (भाजपा) गुरुग्राम: मधु आजाद (भाजपा) फरीदाबाद: सुमन बाला (भाजपा) यमुनानगर: मदन चौहान (भाजपा) रोहतक: मनमोहन गोयल (भाजपा) अंबाला: शक्ति रानी शर्मा (जन चेतना पार्टी) सोनीपत: निखिल मदान (कांग्रेस) मानेसर: पहली बार चुनाव हो रहे ————————— रोहतक निगम में सबसे ज्यादा और सोनीपत में सबसे कम वोटिंग ******************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा निकाय चुनाव में 46% वोटिंग, नतीजे 12 मार्च को:हिसार में फर्जी वोटर दीवार फांदकर भागे, गुरुग्राम में वोट काटने पर हंगामा, रोहतक में BJP-कांग्रेस समर्थक भिड़े हरियाणा में 2 मार्च को 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक 6 बजे तक प्रदेश में 46% वोटिंग हुई। रोहतक में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई। हिसार में फर्जी वोट डालने आया युवक मतदान केंद्र की दीवार फांदकर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर

गुरुग्राम में महिला की हत्या कर खेत में फेंका:कंबल में लिपटा मिला शव, सिर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी पहचान

गुरुग्राम में महिला की हत्या कर खेत में फेंका:कंबल में लिपटा मिला शव, सिर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी पहचान गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र के गांव नाहरपुर कासन में एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर मानेसर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और फारेंसिक टीम को बुलाया। यह शव कई दिन पुराना लग रहा है। मृतका के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिर पर चोट मारकर उसकी हत्या की गई है। कई दिन पुराना शव पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, गांव नाहरपुर कासन में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा था कि वह कई दिन पुराना है। शव के सिर पर चोट के निशान भी हैं। हत्या के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए कंबल में लपेटकर फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। मानेसर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी कि शव कितना पुराना और हत्या कैसे की गई। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र से लापता महिलाओं की डिटेल खंगाल रही है। साथ ही सभी थानों में फोटो भेजे गए हैं।

फरीदाबाद में 9 साल के बच्चे की हत्या:अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, पुलिस में शिकायत देने पर मार डाला

फरीदाबाद में 9 साल के बच्चे की हत्या:अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, पुलिस में शिकायत देने पर मार डाला फरीदाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। सेक्टर 21D इलाके में रहने वाले एक 9 वर्षीय बच्चे विनय का घर के बाहर पार्क में खेलते समय अपहरण कर लिया और अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती मांग की। बदमाशों ने पिता को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर बच्चे को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गले के धागे और कपड़ों से हुई पहचान जानकारी के अनुसार पिता महेंद्र ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम से लापता था, पूरी रात बच्चा घर नहीं लौटा। सुबह उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्हें फिरौती के लिए फोन आया। कुछ देर बाद पुलिस ने सूचना दी, कि मांगर इलाके में एक बच्चे का शव मिला है। शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया। पिता ने बच्चे के गले में पहने धागे और कपड़ों से उसकी पहचान की। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग बच्चे का चेहरा चोट मारकर इतना खराब कर दिया गया था कि पहचान में नहीं आ रहा था। पीड़ित पिता ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने कहा कि पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। वे चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

भिवानी में 9 केंद्रों की परीक्षा रद्द, 29 पर्यवेक्षक हटाए:344 नकल के केस, 227 उड़नदस्ते निगरानी में जुटे, सीएम कर रहे मॉनिटरिंग

भिवानी में 9 केंद्रों की परीक्षा रद्द, 29 पर्यवेक्षक हटाए:344 नकल के केस, 227 उड़नदस्ते निगरानी में जुटे, सीएम कर रहे मॉनिटरिंग हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में नकल रहित परीक्षाएं कराने की व्यवस्था की गई है। उड़नदस्तों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों की जांच की जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिंग में नकल के मामले सामने आने पर केंद्र का पेपर रद्द कर दिया गया। वहां पूरे स्टाफ को बदल दिया गया है। परीक्षाएं 29 मार्च 2025 तक चलेंगी शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार शर्मा के उड़नदस्ते ने सोमवार को हिसार के एक केंद्र पर नकल का मामला पकड़ा। परीक्षाएं 29 मार्च 2025 तक चलेंगी। 1434 परीक्षा केंद्रों पर 5,17,448 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं की निगरानी के लिए 227 उड़नदस्ते बनाए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर 588 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं कराने के लिए प्रतिबद्ध सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षाओं में अब तक 344 नकल के मामले सामने आए हैं। बोर्ड ने 29 पर्यवेक्षकों को हटाया है और 9 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं परीक्षाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बोर्ड प्रशासन नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणवी कॉमेडियन रेप केस में दोषी करार:नाबालिग को हीरोइन बनाने का झांसा देकर होटल ले गया था; जाली दस्तावेज बनाकर शादी की

हरियाणवी कॉमेडियन रेप केस में दोषी करार:नाबालिग को हीरोइन बनाने का झांसा देकर होटल ले गया था; जाली दस्तावेज बनाकर शादी की हरियाणा के मशहूर बौना कॉमेडियन दर्शन को नाबालिग से रेप मामले में हिसार में एडीजे सुनील जिंदल की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दोषी करार देने के बाद जब वह कोर्ट से बाहर निकला तो मुंह छिपाते हुए नजर आया। केस की अगली सुनवाई 13 मार्च को होनी है, जिसमें अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। ये मामला अग्रोहा पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। सितंबर 2020 को अग्रोहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कलाकार को गिरफ्तार किया था। हीरोइन बनाने का दिया था झांसा
पीड़िता के वकील रेखा मित्तल ने बताया कि दर्शन यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था। कई दिनों से नाबालिग लड़की को हीरोइन बनाने का झांसा दे रहा था। 21 सिंतबर 2020 को दर्शन ने नाबालिग को फोन कर कहा कि एक वीडियो शूट करनी है, जिसमें उसका भी रोल है। नाबालिग लड़की दर्शन के घर गई। इसके बाद उसे वह और उसका भाई बाइक पर एक जगह ले गए। वहां वीडियो शूट करने के बाद दर्शन ने नाबालिग लड़की को अपने साथ चंडीगढ़ जाने के लिए बोला। इस पर लड़की ने मना किया तो उसे धमकी भी दी, जिससे वह डर गई। इसके बाद दर्शन अपने साथियों के साथ लड़की को चंडीगढ़ ले गया। होटल में किया रेप
इसके बाद दर्शन ने होटल में नाबालिग लड़की से रेप किया। इस दौरान दर्शन ने नाबालिग लड़की के कागजात में छेड़छाड़ करके उसे बालिग बना दिया और एक संस्था के सहयोग से लड़की से शादी कर ली। सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बाद में नाबालिग अपने घर आई तो आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पाए जाने पर बौना कलाकार दर्शन को गिरफ्तार किया था।

फरीदाबाद में 12वीं की परीक्षा देते दो पकड़े:सुपरिटेंडेंट को हुआ शक, एक भाई तो दूसरा दोस्त की जगह बैठा

फरीदाबाद में 12वीं की परीक्षा देते दो पकड़े:सुपरिटेंडेंट को हुआ शक, एक भाई तो दूसरा दोस्त की जगह बैठा फरीदाबाद में 12वीं कक्षा की परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के दौरान शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार घटना 10 मार्च की है, जब 12वीं कक्षा का इतिहास का पेपर था। परीक्षा के दौरान स्कूल के सुपरिटेंडेंट को दो छात्रों पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि दोनों फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में मंजीत और प्रशांत शामिल हैं। मंजीत अरुआ चांदपुर बल्लबगढ़ का रहने वाला है। वह अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। वहीं प्रशांत लड़हौली फरीदाबाद का निवासी है। वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

नूंह में 5 फर्जी परीक्षार्थी काबू:एक को उड़नदस्ते ने और 4 को स्कूल स्टाफ ने पकड़ा, चेकिंग के दौरान पकड़े गए

नूंह में 5 फर्जी परीक्षार्थी काबू:एक को उड़नदस्ते ने और 4 को स्कूल स्टाफ ने पकड़ा, चेकिंग के दौरान पकड़े गए हरियाणा के नूंह जिले के परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित करवाने के लिए एसीयूटी अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में विशेष उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। इस विशेष उड़नदस्ता टीम के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव और सदस्य एफएलएन कोऑर्डिनेटर कुसुम मलिक ने मंगलवार को ओपन स्कूल के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय तावडू के बी-1 व बी-2 तथा राजकीय मिडिल स्कूल सौंख का निरीक्षण किया। इस दौरान उड़नदस्ते की टीम ने राजकीय स्कूल सौंख में बने परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान एक नकली परीक्षार्थी को पकड़ा और उसे मौके पर ही केंद्र अधीक्षक को सौंपा दिया। साथ ही पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं अन्य स्कूल से भी 4 फर्जी छात्रों को पकड़ा गया है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए छात्र उड़नदस्ता टीम के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने बताया कि टीम ने चेकिंग के दौरान गांव सौंख के परीक्षा केंद्र पर एक बच्चा, किसी दूसरे बच्चे के स्थान पर परीक्षा देता पकड़ा है। इसके अलावा सौंख स्कूल के ही परीक्षा केंद्र में ड्ïयूटी पर तैनात स्टाफ ने 4 अन्य बच्चों को भी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा। इससे पहले इस उड़नदस्ता टीम ने 6 मार्च को भी करीब 5 बच्चों को हाजीबख्शी और अन्य स्कूलों के परीक्षा केंद्रों पर पकड़ा था। उड़नदस्ता टीम ने बीते दिन गांव बीवां के स्कूल में नकली परीक्षार्थी लड़की को किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा था। ओपन स्कूल के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही टीम उड़नदस्ता टीम के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने बताया कि सभी बच्चों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा द्वारा जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सख्त व स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल के प्रति जीरो टोलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। विशेष उड़नदस्ता की टीम अधिकतर ओपन स्कूल के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही है। ताकि इन परीक्षा केंद्रों पर नकल की सभी संभावनाओं को खत्म किया जा सकें। उन्होंने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी सख्ती की हुई है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व नोडल अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट आदि की नियुक्ति की हुई है।