हिमाचल के जनजातीय इलाकों में विकास की सुस्त रफ्तार पर विधानसभा समिति सख्त, लंबित मामलों की मांगी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं और सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर विधानसभा की कल्याण समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों से अद्यतन स्थिति रिपोर्ट तलब की है। खासतौर पर किन्नौर, लाहुल-स्पीति और चंबा जैसे जनजातीय जिलों से जुड़े कई मामलों में लंबे समय से अपेक्षित कार्रवाई न होने पर समिति ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। समिति की समीक्षा में किन्नौर के शिपकीला में प्रस्तावित ट्रेड सेंटर का मामला प्रमुखता से सामने आया।…
