हरियाणा में पैरा खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बनीं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष
पंचकूला। हरियाणा में पैरा खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन, प्रतियोगिताओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि नई टीम के गठन से हरियाणा में पैरा खेलों के विकास को नई गति मिलेगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने…
