हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज और कल जनता के लिए शिमला सचिवालय में उपलब्ध नहीं होंगे। वह आज अपने गृह जिला हमीरपुर के दौरे पर हैं। हमीरपुर के बनखंडी में CM कुछ देर बाद 350 करोड़ की लागत से बन रहे जूलॉजिकल पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इस दौरान वह चिड़ियाघर में बनने वाले अस्पताल, प्रशासनिक ब्लॉक, फूड कोर्ट की आधारशिला भी रखेंगे। बनखंडी से सीएम सुक्खू हमीरपुर जाएंगे। यहां पर वह एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। शाम को देहरा जाएंगे सीएम सीएम सुक्खू दोपहर बाद हमीरपुर से देहरा जाएंगे और यहीं पर रात्रि ठहराव भी करेंगे। देहरा से सीएम सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर विधायक हैं। लिहाजा यहां की जनता को सीएम सुक्खू कई और सौगातें दे सकते हैं। कल शाम को शिमला लौटेंगे CM सीएम कल जलशक्ति विभाग देहरा सर्किल का उद्घाटन, विश्राम गृह की आधारशिला के साथ साथ कई प्रोजेक्ट जनता को समर्पित करेंगे। सीएम कल देहरा में स्टेट लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यहां पर वह बच्चों के साथ ही लंच करेंगे और शाम 5 बजे शिमला लौट आएंगे। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज और कल जनता के लिए शिमला सचिवालय में उपलब्ध नहीं होंगे। वह आज अपने गृह जिला हमीरपुर के दौरे पर हैं। हमीरपुर के बनखंडी में CM कुछ देर बाद 350 करोड़ की लागत से बन रहे जूलॉजिकल पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इस दौरान वह चिड़ियाघर में बनने वाले अस्पताल, प्रशासनिक ब्लॉक, फूड कोर्ट की आधारशिला भी रखेंगे। बनखंडी से सीएम सुक्खू हमीरपुर जाएंगे। यहां पर वह एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। शाम को देहरा जाएंगे सीएम सीएम सुक्खू दोपहर बाद हमीरपुर से देहरा जाएंगे और यहीं पर रात्रि ठहराव भी करेंगे। देहरा से सीएम सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर विधायक हैं। लिहाजा यहां की जनता को सीएम सुक्खू कई और सौगातें दे सकते हैं। कल शाम को शिमला लौटेंगे CM सीएम कल जलशक्ति विभाग देहरा सर्किल का उद्घाटन, विश्राम गृह की आधारशिला के साथ साथ कई प्रोजेक्ट जनता को समर्पित करेंगे। सीएम कल देहरा में स्टेट लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यहां पर वह बच्चों के साथ ही लंच करेंगे और शाम 5 बजे शिमला लौट आएंगे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
