सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद पहुंच गए हैं। यहां नगर पालिका के उप-चुनाव में सीएम नायब सैनी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यह सभा BJP चेयरपर्सन कैंडिडेट के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इस सभा में सीएम जनता से सीधा संवाद करने के साथ पार्टी की विकास नीति को साझा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा के मुताबिक, सीएम सैनी BJP कैंडिडेट मेघा बंसल के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। जनसभा के लिए पुख्ता तैयारी की गई है। इस जनसभा को लेकर BJP कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। महिला के लिए आरक्षित पद इस्माइलाबाद पालिका का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां BJP ने मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित निशा भांवरा, एकता, दीप शिखा कंसल और हरजीत कौर इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ रही हैं। 2 मार्च को 13 वार्डों के 10 हजार 539 लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसलिए हो रहा उप-चुनाव दरअसल, इस्माइलाबाद को कस्बे का दर्जा मिलने के बाद जून 2022 में पहली बार पालिका के चुनाव हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट निशा कानो ने 101 वोट से BJP की पूजा गर्ग को हराया था। वे इस्माइलाबाद पालिका की पहली चेयरपर्सन निर्वाचित हुई थीं, मगर उनकी नागरिकता के चलते उनका वोट कैंसिल हो गया था और उनको चेयरपर्सन के पद से हटाया गया था। सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद पहुंच गए हैं। यहां नगर पालिका के उप-चुनाव में सीएम नायब सैनी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यह सभा BJP चेयरपर्सन कैंडिडेट के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इस सभा में सीएम जनता से सीधा संवाद करने के साथ पार्टी की विकास नीति को साझा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा के मुताबिक, सीएम सैनी BJP कैंडिडेट मेघा बंसल के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। जनसभा के लिए पुख्ता तैयारी की गई है। इस जनसभा को लेकर BJP कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। महिला के लिए आरक्षित पद इस्माइलाबाद पालिका का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां BJP ने मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित निशा भांवरा, एकता, दीप शिखा कंसल और हरजीत कौर इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ रही हैं। 2 मार्च को 13 वार्डों के 10 हजार 539 लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसलिए हो रहा उप-चुनाव दरअसल, इस्माइलाबाद को कस्बे का दर्जा मिलने के बाद जून 2022 में पहली बार पालिका के चुनाव हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट निशा कानो ने 101 वोट से BJP की पूजा गर्ग को हराया था। वे इस्माइलाबाद पालिका की पहली चेयरपर्सन निर्वाचित हुई थीं, मगर उनकी नागरिकता के चलते उनका वोट कैंसिल हो गया था और उनको चेयरपर्सन के पद से हटाया गया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
