चीन तक AI चिप्स पहुंचाने के आरोप में अमेरिकी कार्रवाई, सिंगापुर की मेगास्पीड ब्लैकलिस्ट; जेन्सन हुआंग से संसद करेगी सवाल
अमेरिका और चीन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को लेकर जारी प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिकी सरकार ने सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी मेगास्पीड पर सख्त कदम उठाया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कंपनी को ट्रेड ब्लैकलिस्ट में शामिल कर दिया है। आरोप है कि मेगास्पीड ने अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के अत्याधुनिक AI चिप्स को प्रतिबंधों से बचने के लिए दूसरे रास्तों से चीन तक पहुंचाया। इस कार्रवाई के बाद कंपनी अमेरिकी तकनीक और उपकरण खरीदने के लिए सरकारी अनुमति लेने की बाध्यता में आ गई है। इस मामले ने अमेरिकी टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी हलचल पैदा कर दी है। एनवीडिया…
