ऑनलाइन बिक रहे खाद्य सामान पर FSSAI की नजर, Amazon-Flipkart समेत 5 कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई
ऑनलाइन ग्रॉसरी और खाने-पीने का सामान खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ताजा कार्रवाई महत्वपूर्ण है। खाद्य नियामक ने देश के पांच प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर दंडात्मक कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। इन प्लेटफॉर्म्स में Amazon, Flipkart India, Swiggy Instamart, BigBasket और Zepto शामिल हैं। FSSAI के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर खाद्य उत्पादों से संबंधित ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कथित तौर पर भ्रामक दावे, नियमों के अनुरूप जानकारी न देना और ऐसे उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री या लिस्टिंग शामिल है जिन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों…
