‘गदर 3’ को लेकर बड़ा संकेत, अनिल शर्मा बोले- अब चाहिए पहले से भी ज्यादा विस्फोटक कहानी

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बनतीं, बल्कि एक पीढ़ी की भावनाओं और यादों का हिस्सा बन जाती हैं। साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ भी ऐसी ही फिल्मों में गिनी जाती है। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और आज भी इसके किरदार, गाने और डायलॉग दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे होने के मौके पर निर्देशक अनिल शर्मा ने…