चीन के सस्ते माल पर भारत का शिकंजा! 5 उत्पादों की जांच शुरू, घरेलू कंपनियों की शिकायत पर बड़ा एक्शन

भारत ने चीन से आने वाले कुछ औद्योगिक और रासायनिक सामान को लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। घरेलू कंपनियों की शिकायतों के बाद व्यापार मंत्रालय के अधीन काम करने वाले व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने पांच प्रमुख उत्पादों के आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है। इन उत्पादों में पर्सल्फेट्स, क्लावुलैनिक एसिड, कुछ काउंटर बैलेंस फोर्कलिफ्ट्स, आंतरिक ग्रूव वाले कॉपर ट्यूब और पाइप तथा कैप्रोलैक्टम शामिल हैं। डीजीटीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर इन मामलों से संबंधित जांच अधिसूचनाएं सितंबर 2026 के अंत में जारी की गई हैं। घरेलू निर्माताओं ने आरोप लगाया है कि इन उत्पादों का आयात…

भारत ने तीन देशों से आने वाले इस केमिकल पर कसा शिकंजा, 5 साल तक जारी रहेगा एंटी-डंपिंग शुल्क

भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों को विदेशी कंपनियों की सस्ती कीमतों वाली प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। केंद्र ने अमेरिका, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका से आयात किए जाने वाले नॉर्मल ब्यूटेनॉल (N-Butyl Alcohol) पर लागू एंटी-डंपिंग ड्यूटी को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सरकार लगातार घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में काम कर रही है। इस फैसले के पीछे मुख्य उद्देश्य भारतीय उत्पादकों को राहत देना है। सरकार का मानना है कि…