भारत में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार: क्या बिना अनुमति धरना देना कानूनी है? संविधान और कानून क्या कहते हैं
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां नागरिकों को अपनी बात रखने और सरकार की नीतियों का समर्थन या विरोध करने का अधिकार प्राप्त है। यही कारण है कि समय-समय पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन, रैली और मार्च आयोजित करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसे प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग, हिरासत या बल प्रयोग की घटनाएं भी सामने आती हैं। इससे आम लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर क्या भारत में विरोध-प्रदर्शन करना पूरी तरह कानूनी है? क्या किसी भी जगह पर बिना अनुमति प्रदर्शन किया जा सकता है या…
