भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली में ही होगा, BCCI ने दूर किया वेन्यू बदलने का संशय; 13 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी टीमें
भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले को लेकर चल रही अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराम लगा दिया है। दिल्ली में 13 दिसंबर को प्रस्तावित पहला वनडे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। बीते कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि राजधानी के स्टेडियम में जारी निर्माण कार्य के कारण मुकाबले का आयोजन दूसरी जगह किया जा सकता है। इन चर्चाओं में अहमदाबाद का नाम भी सामने आया था। हालांकि, BCCI ने इन संभावनाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट कर…
