25 साल बाद भी नहीं बनी बात! आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म में आमिर खान की एंट्री पर सस्पेंस
क्या आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की सुपरहिट जोड़ी फिर करेगी वापसी? नई फिल्म को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी हिंदी सिनेमा में कुछ अभिनेता-निर्देशक जोड़ियां ऐसी रही हैं जिन्होंने अपने शानदार काम से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन्हीं चर्चित जोड़ियों में अभिनेता आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर का नाम भी शामिल है। दोनों ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान के जरिए भारतीय सिनेमा को एक ऐसी यादगार फिल्म दी, जिसकी चर्चा आज भी होती है। फिल्म को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी तथा इसे ऑस्कर के सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा…
