अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य पर बड़ा संकट! जानिए कैसे 23,100 करोड़ की संपत्तियां आईं जांच एजेंसियों के निशाने पर
अनिल अंबानी के कारोबारी समूह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (RAAG) से जुड़ी कंपनियां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में हैं। बैंकिंग धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ED ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में दो चार्टर्ड विमान, महाराष्ट्र में जमीन के प्लॉट, एक कार्यालय परिसर और तमिलनाडु में स्थित पवन ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं। इस ताजा कार्रवाई…
