अक्षय तृतीया पर खास संयोग: गजकेसरी योग से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल संकेत
इस बार अक्षय तृतीया का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन चंद्रमा और गुरु की स्थिति ऐसी बन रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। मान्यता है कि यह योग जब बनता है तो व्यक्ति को धन, सफलता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह समय काफी शुभ संकेत दे रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और चंद्र एक-दूसरे से केंद्र स्थान में होते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है। इस प्रभाव से करियर में उन्नति, आर्थिक मजबूती और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को…
