अब पेट्रोल नहीं, शुद्ध इथेनॉल पर दौड़ेंगी कारें: सरकार की मंजूरी के बाद ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, जल्द आएंगे नए वाहन
भारत में परिवहन क्षेत्र को स्वच्छ और सस्ता बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने घोषणा की है कि देश में 100 प्रतिशत इथेनॉल को वाहन ईंधन के रूप में उपयोग करने की मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही भारत वैकल्पिक ईंधनों की दिशा में एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक नियमों और प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संबंधित फाइलों…
