पितृ पक्ष से पहले कब है भाद्रपद पूर्णिमा? 26 सितंबर को रहेगा पर्व, जानें लक्ष्मी पूजा, चंद्र अर्घ्य और श्राद्ध का समय

सितंबर महीने के आखिरी दिनों में हिंदू धर्म के लिहाज से कई महत्वपूर्ण तिथियां पड़ रही हैं। इनमें भाद्रपद पूर्णिमा का विशेष स्थान है। यह पूर्णिमा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसके तुरंत बाद पितृ पक्ष का आरंभ होने जा रहा है। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा, स्नान-दान, माता लक्ष्मी की आराधना और चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। वहीं जिन लोगों के परिवार में किसी पूर्वज का निधन पूर्णिमा तिथि को हुआ है, उनके लिए इसी दिन श्राद्ध कर्म किया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 25 सितंबर की रात में शुरू हो…