ट्रंप का नया दावा: भारत-पाक टकराव को टैरिफ की धमकी से रोका, कहा- ‘3 करोड़ लोगों की जान बचाई’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच हालात इतने गंभीर हो चुके थे कि मामला परमाणु युद्ध तक पहुंच सकता था, लेकिन उन्होंने अपनी आर्थिक नीति और टैरिफ की चेतावनी के जरिए इस संभावित संघर्ष को टाल दिया। ट्रंप का दावा है कि उनके हस्तक्षेप की वजह से करोड़ों लोगों की जान बच सकी। हाल ही में अमेरिकी बिजनेस चैनल CNBC को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने अपनी ट्रेड पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि…
