बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, ग्वादर के कोस्ट गार्ड बेस पर विस्फोट; 30 से अधिक जवानों के मारे जाने का दावा
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में एक बार फिर सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने ग्वादर जिले के जिवानी क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के एक सैन्य ठिकाने पर बड़ा फिदायीन हमला किया। संगठन के अनुसार, इस कार्रवाई में 30 से अधिक अर्धसैनिक बलों के जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, इन दावों की अब तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या पाकिस्तानी सरकार द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और…
