वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी से क्रिकेट जगत हैरान, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; भारत-A ने 14.2 ओवर में जीत लिया 250 रन का लक्ष्य
क्रिकेट की दुनिया में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी। महज कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके वैभव ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE के खिलाफ ऐसी पारी खेली कि रिकॉर्ड बुक के कई पुराने आंकड़े पीछे छूट गए। उन्होंने मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों की जमकर खबर ली और चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए भारत-A को एकतरफा जीत दिला दी। उनकी बल्लेबाजी के सामने UAE के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। दोहा में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले…
