भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका तैयार, धनंजय डी सिल्वा संभालेंगे कमान; डिकवेला और मदुशंका की वापसी
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। घरेलू मैदान पर होने वाले इस पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है, जबकि युवा ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। श्रीलंकाई टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। गॉल में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक अहम शुरुआत माना जा रहा है। श्रीलंका जहां अपने…
