डीमार्ट की बिक्री में तेजी, लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी: 18% बढ़ा राजस्व, नए स्टोर और बढ़ते खर्च बने अहम वजह
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के तिमाही नतीजों में कारोबार के विस्तार के संकेत, पुराने स्टोर्स की बिक्री में भी सुधार; एक साल में करीब 20% टूट चुका है कंपनी का शेयर देश की प्रमुख रिटेल कंपनियों में शामिल डीमार्ट का कारोबार लगातार विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन राजस्व के मुकाबले मुनाफे में कम वृद्धि ने लागत और परिचालन खर्च को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। डीमार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई से सितंबर की तिमाही में कंपनी ने…
