मीठा खाने के बाद तुरंत पानी पीना चाहिए या नहीं? जानिए पाचन, ब्लड शुगर और दांतों पर इसका क्या होता है असर

मीठा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। किसी को खाने के बाद मिठाई खाने की आदत होती है, तो किसी का मन चॉकलेट, बिस्कुट या मीठे पेय पदार्थों के बिना नहीं मानता। लेकिन मीठा खाने के बाद एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या तुरंत पानी पीना सही है? आपने भी कई बार घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि मिठाई खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट में गैस बन सकती है, पाचन खराब हो सकता है या शरीर में चीनी का असर बढ़ सकता है। हालांकि,…