दिवाली की खरीदारी में न हो जाए आपके साथ धोखा! ड्राई फ्रूट की असली क्वालिटी पहचानने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है। घरों में मेहमानों के स्वागत से लेकर पूजा-पाठ और मिठाइयां बनाने तक हर चीज की तैयारी शुरू हो जाती है। इस दौरान लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट भी बड़ी मात्रा में खरीदते हैं। त्योहारों पर उपहार देने के लिए भी सूखे मेवों की आकर्षक पैकिंग वाले डिब्बों की काफी मांग रहती है। लेकिन इस खरीदारी के बीच एक ऐसी बात है, जिसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। वह है ड्राई फ्रूट की गुणवत्ता।…
